बॉयज स्कूल कुनिहार में शुरू हुई छात्राओं की जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता
- प्रसिद्ध व्यवसायी धीरज ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि किया शुभारंभ
- टूर्नामेंट में 73 सरकारी व निजी स्कूलों की 770 छात्राएं ले रही भाग
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्र कुनिहार में तीन दिवसीय अंडर-14 छात्रा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि प्रसिद्ध व्यवसायी व विद्यालय के पूर्व छात्र धीरज ठाकुर ने शिरकत कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सर्वप्रथम विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत व वंदे मातरम प्रस्तुत किया। खेल प्रतियोगिता में जिला सोलन के करीब 73 सरकारी व निजी स्कूलों की लगभग 770 छात्राएं कबड्डी, वॉलीबाल, बास्केटबाल, हॉकी, हैंडबॉल, खो-खो, बैडमिंटन, योगा व एथेलेटिक्स आदि खेलों सहित कल्चरल एक्टिविटी में अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगी।
विद्यालय प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर, एडीपीओ सोलन महेंद्र ठाकुर, एसएमसी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर व विद्यालय के अध्यापक वर्ग ने मुख्यातिथि का कुनिहार पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। एडीपीओ महेंद्र ठाकुर ने मुख्य अतिथि सहित सभी गणमान्य लोगों का स्वागत किया। विद्यालय प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर व एसएमसी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर ने भी मुख्य अतिथि सहित सभी मेहमानों का स्वागत किया। वहीं, मुख्यातिथि धीरज ठाकुर ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं व खेल को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपनी ओर से विद्यालय समिति को 11000 रुपये दिए व भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस दौरान कार्यक्रम में उप प्रधान रोहित जोशी, अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कुनिहार राजेेंद्र शर्मा, अनिल ठाकुर, जयपाल योगीराज, राजेश शांडिल, जगदीश गर्ग, टीसी गर्ग, रोशन शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर, वरिष्ठ सलाहकार अक्षरेस शर्मा, रमेश शर्मा, महेंद्र सिंह राठौर, सुधीर गर्ग, दुर्गा नंद शास्त्री सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
