सुजानपुर : कांग्रेस के दर्जनों परिवार के सदस्यों ने थामा भाजपा का दामन
अनूप। सुजानपुर
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की पंचायत पनोह के चमयोला गांव से संबंधित दर्जनों परिवार के सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस पार्टी एवं सुजानपुर विधायक को अलविदा कहते हुए तमाम लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल निवास स्थान समीरपुर में पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जानकारी देते हुए सुजानपुर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने बताया वार्ड सदस्य अनिता देवी के साथ-साथ कमला देवी, मीना देवी, कमला देवी, सुनीता देवी, शकुंतला एवं परिवारिक सदस्यों ने भाजपा ज्वाइन कर ली है।
तमाम सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि वह देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के 2 बार के सफलतम मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। आने वाले विधानसभा चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के पक्ष में मतदान करके उन्हें भारी बहुमत से विजय बनाएंगे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भाजपा में शामिल हुए तमाम परिवार के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा परिवार में शामिल होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
