कांगड़ा : ऐतिहासिक बजट के लिए डॉ. राजेश शर्मा ने की मुख्यमंत्री की तारीफ़
ऐतिहासिक प्रदेश बजट पेश करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह को धन्यवाद देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक बेहतरीन बजट पेश किया है, जिसमें हर वर्ग का पूरा ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह बुजुर्गों का खास ध्यान रखा गया है और उनके रहने की जो व्यवस्था की गई है, वह सराहनीय है। साथ ही साथ बागवानों, किसानों के हितों के लिए उठाए गए कदम भी सराहनीय हैं। 1% ब्याज की दर पर लघु व्यवसायियों को ऋण सुविधा उपलब्ध करवाने का जो निर्णय है, उससे व्यवसायियों को बहुत लाभ मिलेगा।
वहीँ, हिमाचल को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए विद्युत चलित वाहनों का एलान भी काबिल ए तारीफ है। यह पर्यावरण को बचाने की अनूठी पहल है। ज़िला कांगड़ा को टूरिज्म कैपिटल, देहरा में अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर बनाने और अंतरराष्ट्रीय गोल्फ क्लब की घोषणा करने पर उन्होंने मुख्यमंत्री का विशेष तौर पर धन्यवाद किया है।
