हमीरपुर : डॉ. साईं अनामिका काे हिमाचल महिला कांग्रेस की प्रभारी नियुक्त-राजीव राणा

मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर
अखिल भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव डॉ. साईं अनामिका को हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किए जाने पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राजीव राणा ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए जारी प्रेस वार्ता में कहा कि डॉ. साईं अनामिका केंद्र की राजनीती में सक्रिय है, और उन्हें हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी बनाए जाने से आगामी वि स चुनावों में लाभ मिलेगा। वहीं, महिला कांग्रेस में भी नई ऊर्जा का संचार होगा। राजीव राणा ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव डॉ. साईं अनामिका को हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किए जाने पर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष निटा डिसुज़ा का आभार व्यक्त किया।