सुजानपुर : एक पेड़ मेरे कॉलेज के नाम कार्यक्रम के तहत इको क्लब ने चलाया पौधारोपण अभियान

अनूप। सुजानपुर
ठाकुर जगदेव चंद कॉलेज में एक पेड़ मेरे कॉलेज के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत इको क्लब द्वारा पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस उपलक्ष्य पर अध्यापकों तथा छात्रों द्वारा मिलकर पौधारोपण किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ, अजायब सिंह बनयाल ने कहा कि पेड़ों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। पर्यावरण को बनाए रखना हम सभी लोगों का कर्तव्य है। अगर पेड़ नहीं होंगे तो ऑक्सीजन नहीं होगी अगर ऑक्सीजन नहीं होगी तो मनुष्य जीवन नहीं होगा। लोगों को धरती को हरा-भरा बनाए रखने के लिए पेड़ लगाने चाहिए। यह मुहिम पर्यावरण दिवस ही नहीं, बल्कि अन्य जिलों में भी जारी रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुराने समय में बुजुर्ग पेड़ लगाते थे। उन्होंने स्टूडेंट से आव्हान किया कि वह पेड़ लगाएं तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखे। इस अवसर पर कॉलेज प्रोफेसर डॉ. विभा ठाकुर, डॉ जितेंद्र ठाकुर, डॉ. सुमन शर्मा, प्रो. सुरेश कुमार, प्रो. सपना राणा, डॉ. दिव्या शर्मा, डॉ. सुनीता सकलानी, प्रो. बंदना कुमारी, डॉ. कल्पना भंडारी, डॉ. उमा देवी एवं प्रो अरविंद कुमार उपस्थित रहे।