पंचायत चुनावों में अच्छे उम्मीदवारों को चुने, ताकि इलाके का हो सके सर्वांगीण विकास: मलेंद्र राजन
इंदौरा विधायक मलेंदेर राजन ने नगर पंचायत चुनावों में कांग्रेस की जीत पर क्षेत्र की जनता का आभार जताया। इंदौरा में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने लोगों को धन्यवाद देते हुए आगामी ग्राम पंचायत चुनावों में बढ़-चढ़कर मतदान करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि जनता अच्छे और योग्य उम्मीदवारों को चुनकर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।
विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि ग्राम पंचायत चुनाव पार्टी चिन्हों पर नहीं, बल्कि गांवों के अपने स्थानीय मुद्दों और उम्मीदवारों के आधार पर लड़े जाते हैं। ऐसे चुनावों को राजनीतिक दलों से जोड़ना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनावों में जो भी उम्मीदवार जीतकर आएंगे, उनके साथ मिलकर क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास के लिए कार्य किया जाएगा।
