ज्वालामुखी : संस्कृत कॉलेज में वेद व्यास परिसर का रहा शानदार प्रदर्शन
हिमाचल प्रदेश संस्कृत अकादमी शिमला द्वारा श्री मां संस्कृत महाविद्यालय ज्वालामुखी में 10 व 11 मार्च तक द्विदिवसीय राज्य स्तरीय महाविद्यालयीय/विवि संस्कृत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, वेद व्यास परिसर बलाहर के शास्त्री द्वितीय वर्ष के 2 छात्रों वेदमन्त्रोच्चारण प्रतियोगिता में दलीप शर्मा एवं सूत्रान्त्याक्षरी प्रतियोगिता में विवेक कुमार, शिक्षाशास्त्री द्वितीय वर्ष के 2 छात्रों संस्कृत-भाषण, श्लोकोच्चारण एवं सद्योभाषण प्रतियोगिताओं में दिवाकर शर्मा तथा सूत्रान्त्याक्षरी प्रतियोगिता में कुमारी सरिता ने भाग लिया। आचार्य द्वितीय वर्ष के 2 छात्रों साहिल शर्मा एवं मुकेश शर्मा ने लघुप्रश्नोत्तरी एवं इसके साथ ही मुकेश शर्मा ने संस्कृत गीतिका गायन प्रतियोगिता में भी भाग लिया। विश्वविद्यालय परिसर के कुल 6 प्रतिभागियों ने 7 प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
शिक्षाशास्त्री द्वितीय वर्ष के छात्र दिवाकर शर्मा ने सद्योभाषण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार, सिद्धभाषण प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार एवं श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। शास्त्री द्वितीय वर्ष के छात्र दलीप कुमार ने वेदमन्त्रोच्चारण प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। इसके साथ ही वेद व्यास परिसर छात्रों द्वारा विविध प्रतियोगिताओं में भागग्रहण करने पर हिमाचल प्रदेश संस्कृत अकादमी की ओर से चलवैजयन्ती द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
