धर्मशाला : कांगड़ा वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ विदाई पार्टी का आयोजन
शिवांशु शुक्ला । धर्मशाला
कांगड़ा वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल शीला चाैक में आज 12वीं कक्षा के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। विदाई के इस कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक कमेटी के सदस्य आदर्श बेदी रानी ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य कपिल वालिया व अन्य अध्यापकगण व 11वीं के छात्र उपस्थित रहे। इस अवसर पर छात्रों के लिए सांस्कृतिक व मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज छात्रों द्वारा पेश किए गए स्वागत नृत्य से हुआ।
इसके पश्चात छात्रों की बौद्धिक कुशलता व व्यक्तित्व को परखने का दौर चला, जिसमें भाग लेते हुए नवीन मिस्टर केवीएस व दीक्षा मिस केवीएस के खिताब से नवाजा गया। हर्षित मिस्टर पर्सनैलिटी व अक्षिता को मिस पर्सनैलिटी चुना गया। निर्णयक मंडल की भूमिका इंदू व अंजनी ने निभाई। स्कूल प्रधानाचार्य कपिल वालिया ने छात्रों को परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षार्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए कड़े प्रयास व मेहनत की आवश्यकता है। निरंतर अभ्यास मनुष्य के जीवन में प्रत्येक कठिनाई को दूर करके लक्ष्य प्राप्ति सिद्ध होता है।
