फतेहपुर: वन मित्र के 16 पदों के लिए जखबड़ में 31 जनवरी को 468 आवेदक लगाएंगे दौड़
( words)
वन रेंज रे के तहत पड़ते ब्लॉक रे ,धमेटा ,बडूखर व भोग्रवां में रखे जा रहे 16 वन मित्रों के पदों को भरने के लिए विभाग ने आवेदन आमंत्रित किए थे। इस बारे मंगलवार को जानकारी देते हुए वन रेंज अधिकारी चैन सिंह ठाकुर ने बताया कि रेंज रे की चार ब्लॉक के लिए कुल 16 वन मित्र नियुक्त किए जाएंगे। जिसके लिए 468 पुरुष व महिला आवेदकों ने आवेदन किया था। 31 जनवरी को उक्त आवेदकों की जखबड़ -पोलियाँ मार्ग पर दौड़ प्रतियोगिता करवाई जाएगी। जिसमे पुरुषों के लिए 5 किलोमीटर दौड़ को 30 मिंनट व महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ के लिए 10 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। वन रेंज अधिकारी ने आवेदकों से अपील की है कि वो बुधबार 31 जनवरी को सुबह साढे आठ बजे जखबड़ चौक पर एकत्रित हो।
