फतेहपुर : बरोट में कार से टकराई बाइक, दोनों चालक सुरक्षित
( words)
जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर उपरला बरोट नामक स्थान पर बुधबार सुबह करीब पौने 9 बजे एक कार व बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस टक्कर में कार को भारी क्षति पहुंची है, वहीँ बाइक का भी नुकसान हुआ है। गनीमत रही की बाइक के टकराने से पहले ही बाइक चालक नीचे गिर गया, अन्यथा बाइक चालक को गंभीर चोटें लग सकती थीं।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक चालक फतेहपुर से रैहन की तरफ जा रहा था। उपरला बरोट में एक स्कूटर से हल्का टकराने के बाद घबरा गया व बाइक सांमने से आ रही कार के साथ टकरा गई। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही फतेहपुर पुलिस की टीम भी घटना स्थल पर पहुंच चुकी थी।
