फतेहपुर : दियाल से लापता महिला का 6 दिन बाद पेड़ से लटका मिला शव
( words)
पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ती पंचायत बाड़ी के गांव दियाल की महिला पूजा देवी बुधवार से घर से लापता थी। सोमवार को उसका शव जसूर-तलवाड़ा मार्ग पर कैलबड (धमेटा) में सड़क के किनारे पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले भारी संख्या में घटना स्थल पर पहुंच कर सड़क मार्ग के बीच बैठ गए और न्याय की गुहार लगाने लगे। वहीं किसी भी अनहोनी की शंका के चलते भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच कर लोगों को समझाने में जुट गया, जबकि शव कब्जे में ले लिया है।
वहीं लापता महिला के ससुराल पक्ष का कहना है कि लापता हुई पूजा देवी बुधवार सुबह से ही घर में किसी को भी बताए बिना कहीं चली गई थी। उसके बच्चे भी घर में ही थे। उन्हें भी अपनी मां का कुछ अता-पता नहीं था।
