फतेहपुर : पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में होटल मालिक व दो कर्मचारियों को किया गिरफ्तार
( words)
थाना नूरपुर के अंतर्गत पड़ते राजा का तालाब में पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में होटल के मालिक व उसके दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना नूरपुर के प्रभारी सुरेंद्र धीमान ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आज राजा रिसोर्ट राजा का तालाब में रेड की गई। जानकारी मिली थी कि वहां पर देह व्यापार किया जाता है। पुलिस टीम द्वारा आज देह व्यापार करते हुए 2 महिलाओं और पुरुष को रंगे हाथ पकड़ा गया है, जिस पर होटल के मालिक, मैनेजर व एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
