भाजपा फतेहपुर का एक दिवसीय त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग आयोजित
भरतीय जनता पार्टी मण्डल फतेहपुर का एक दिवसीय त्रिदेव (बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, वी एल ऐ) प्रशिक्षण वर्ग मण्डल अध्यक्ष करतार पठानिया की अध्यक्षता में वरोट के जनता पेलेस में हुआ, इस बर्ग में मुख्य तौर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश रॉय खन्ना, विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रदेश के उद्योग एवं परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर, व संगठन के मार्गदर्शक के रूप में प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा ने हिस्सा लिया, इस वर्ग के उद्घागाटन सत्र में प्रदेश के उद्योग एवं परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर ने अपने सम्बोधन मे प्रदेश की भाजपा सरकार और केंद की नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को बूथ स्तर पर लोगों तक कैसे पहुचना है, विषय पर त्रिदेव का मार्गदर्शन किया, उन्होंने उज्ज्वला योजना, गृहणी योजना, किसान सम्मान निधी योजना, जैसी कई योजनाओं के लाभ और जनता को जागरूक कैसे करना है पर त्रिदेव का मार्गदर्शन किया, दूसरे वक्ता के रूप में प्रदेश के संगठन मंत्री पवन राणा ने "अपना वूथ सबसे मजबूत" और "वूथ जीता ,तो चुनाव जीता" जैसी पद्धति पर त्रिदेव का मार्गदर्शन किया, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र पार्टी है जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री हो या देश का प्रधानमंत्री आदि से लेकर मंडल स्तर का कार्यकर्ता ,भी किसी न किसी बूथ के पालक है, उन्होंने मण्डल द्वारा बनाये गए त्रिदेव बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक की क्या जिम्मेवारी ओर कार्य है बूथ पर पार्टी और संगठन को कैसे मजबूत करना है उस पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया, इस अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कृपाल परमार, प्रदेश ओ वी सी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओ पी चौधरी, संसदीय क्षेत्र के विस्तारक राजपाल, संगठनात्मक जिला नूरपूर के अध्यक्ष रमेश राणा, जिला महामंत्री डॉ सतीश शर्मा, जिला मिडिया प्रभारी अजय पठानिया, प्रदेश किसान मोर्च के उपाध्यक्ष जगदेव सिंह,मण्डल महामंत्री कुलदीप डोगरा, ओंकार राणा, युवा मोर्च प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज हैप्पी, जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रीता ठाकुर, जिला भायजुमो महामंत्री मनोज कालू, मडल महिला मोर्च अध्यक्ष सुमन बाला, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरप्रीत संधू, अनुसूचित मोर्च के जिला महामंत्री युद्धवीर कोहली, आई टी के सयोंजक मनी ददोच, समेत सभी बूथों के त्रिदेव मौजूद थे।