शिमला : रोहड़ू के चड़ गांव में भीषण आग, गाय व बछड़े सहित लाखों का नुकसान
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
सर्दियां शुरू होते ही जिला में आगजनी के मामले शुरू हो गए हैं, ताजा मामले में उपमंडल रोहड़ू की चड़ गांव में गुरुवार देर रात आगजनी का मामला सामने आया है। आगजनी में एक भवन के तीन कमरे व एक गौशाला जल गई है, जिसमें एक गाय और बछड़ा भी जल गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार रात समय करीब 11.30 बजे थाना चड़ गांव में सूचना मिली है कि यशपाल सिंह पुत्र ज्ञान चंद गांव सूंधा के 3 कमरे के मकान एवं गाैशाला में आगजनी की घटना हुई है, जिसमें एक गाय तथा बछड़ा जला गए हैं। यह आगजनी बिजली के शॉट शर्किट से होना बताया जा रहा है। इस आगजनी में 10 लाख के नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में पाया कि इस आगजनी में एक मंजिल का तीन कमरों वाला मकान, गाैशाला में रखी एक जर्सी गाय, एक बच्छी, सुखा घास व राशन, रोजमर्रा की वस्तुएं, कृषि उपकरण (स्प्रे मशीन आदि) जलकर राख होने पाए गए हैं। इस आगजनी से करीब 10 लाख रुपए का नुकसान होना पाया गया है। आग पर स्थानीय व्यक्ति व अग्निशमन की सहायता से काबू पाया गया है। यह आग बिजली के शॉट सर्किट के कारण मकान में रखे सुखे घास में आग लगने के कारण लगनी बताई जा रही है। पुलिस जांच कर रही है।
