कांगड़ा : जमानाबाद छिंज मेला के लिए कमेटियों का गठन
छिंज मेला कमेटी जमानाबाद की मीटिंग मेला कमेटी की अंतिम बैठक प्रधान फौजा सिंह की अध्यक्षता में शिव मंदिर जमानाबाद में संपन्न हुई। मेला कमेटी प्रधान फौजा सिंह ने बताया कि मेला कमेटी व ग्राम पंचायत और ग्रामवासियों के सहयोग से 24 मार्च को मेला आयोजित किया जा रहा है। आज की बैठक में विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। इसमें अखाड़ा कमेटी, मंच कमेटी, पुरस्कार वितरण कमेटी, केश वितरण कमेटी व स्वागत कमेटी आदि का गठन किया।
उन्होंने कहा कि छिंज मेले में पंजाब और हिमाचल के इनामी पहलवान अखाड़े की शोभा बढ़ाएंगे। 24 मार्च को शिव मंदिर कोटि मोहल्ला में पूजा-अर्चना उपरान्त वाद्ययंत्रों व डोल नगाड़ों के साथ जलेब निकाली जाएगी, जो कि समूचे गांव जमानाबाद से होकर मुरादें पूर्ण होने वाले घरों से होकर मेला स्थल अब्दुल्लापुर पहुंचेगी। बैठक में मेला कमेटी प्रधान फौजा सिंह, उप प्रधान अजय संजू, वरिष्ठ उपप्रधान बलवीर सिंह, पंचायत प्रधान कुलदीप सिंह, उपप्रधान अशोक जाम्बा, सचिव स्वरूप सिंह, विपन सिंह, मस्तराम, अजय कोटि, निशांत कोटि, लाल सिंह खैरा, गुरमेल सिंह, परषोतम राम, वीर सिंह, सुभाष कोटि, मुकेश कोटि, कमलजीत सिंह, हरि सिंह, ओम प्रकाश, अश्वनी कुमार व आशोक, तिलक राज आदि मौजूद रहे।
