सीयू के शाहपुर परिसर में शोध समिति का गठन
केंद्रीय विश्वविद्यालय के शाहपुर परिसर की सत्र 2023 - 2024 की शोध समिति का गठन 31 मार्च को किया गया। समिति गठन के उपलक्ष्य में लगभग 70 शोधार्थी उपिस्थित रहे, जिसमें विषेश तौर से डॉ. हरीश गौतम प्रांत शोध कार्य प्रमुख तथा चुनाव अधिकारी नवनीत कौसल उपस्थित रहे। इस दौरान शोधार्थी दिव्या ठाकुर (रसायन विज्ञान) को सर्वसम्मति से समिति की संयोजिका चुना गया। दानिश (जीव विज्ञान) व पूजा (भौतिक विज्ञान) को सह संयोजक, पंडित प्रशांत (पर्यावरण विज्ञान) को मीडिया प्रमुख, मनीष (वनस्पति विज्ञान) को मीडिया सह प्रमुख, सुनील प्रजापति (गणित विभाग) को कार्यशाला प्रमुख एवं शुभम जसरोटिया (गणित विभाग) को सम्मेलन/सेमिनार प्रमुख चुना गया।डॉ. हरिश गौतम ने सभी शोधार्थियों को शोध की जानकारी देते हुए बताया कि शोध समिति का गठन करने का उद्देश्य शोधार्थियों के बीच एक ऐसा मंच तैयार करना है, जिससे अलग-अलग विषय के शोधार्थी एक मंच पर आकर अपने विचार साझा कर सकें। शोध सभी विषयों के शोधकर्ताओं को एक मंच पर लाने के लिए भारत के अनुसंधान समुदाय के साथ संवाद शुरू करने का एक प्रयास है।
शोध समाज के विकास के लिए अनुसंधान के लिए एक बहु-विषयक और समग्र दृष्टिकोण अपनाने का अवसर देता है। एक गतिशील और नवोन्मेषी अनुसंधान विद्वान समुदाय समस्याओं को राष्ट्रीय परिवर्तन के अवसरों में बदलता है । शोध विचारों के निर्बाध आदान-प्रदान के लिए इन अवसरों के साथ-साथ शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों के व्यक्तिगत प्रयासों का उपयोग करता है। इस पहल के तहत विद्वानों को अनुसंधान करने और वैज्ञानिक तरीकों और अनुसंधान नैतिकता के आधार पर पूर्वाग्रहों से दूर निष्कर्ष प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
