कांगड़ा : पूर्व विधायक काकू ने दो महिला मंडल भवन बनाने के लिए दिए दो-दो लाख

मनोज कुमार। कांगड़ा
चलो गांव की ओर अपनी जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर नारी नमन करने के लिए पूर्व विधायक चौधरी सुरेंद्र काकू गांव नंदेहड में महिला मंडलों के बीच पहुंचे व नंदेहड के दो महिला मंडलों को महिला मंडल भवन बनाने के लिए दो दो लाख रुपए दिए पूर्व विधायक ने महिलाओं बुजुर्गों नौजवानों को संबाेधित करते हुए कहा की हम नारी को नमन करते हैं। हमारी महिला बहनें समाज की विराट शक्तिशाली अंग हैं। इनके बिना समाज नहीं चलता है। ठाकुर जयराम सरकार ने नारी नमन योजना के तहत सरकारी बसों में महिलाओं का आधा किराया कर दिया। गांव के सभी ग्रामीण घरों को 125 यूनिट बिजली मुफ्त कर दी सभी 60 वर्ष की महिला व बुजुर्ग को पेंशन दे दी। उन्हाेंने कहा कि मैंने अपने समय काल में नंदेहड़ में महिला मंडल भवन का निर्माण करवाया था। स्कूलों के कमरों का निर्माण करवाया था। मटौर से नंदेहड़ कोटक्वाला तक नई सड़क का निर्माण करवाया था। नई पानी की योजना पहुंचाई थी, बिजली का प्रबंध ट्रांसफार्मर लगा कर दिया था।
जमानाबाद रोड से स्कूल तक सड़क लिंक रोड बना कर दिया था और भी योजनाएं चला कर दी थीं, लेकिन मेरे बाद नंदेहड़ गांव में व कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव के अंदर जीरो प्रतिशत विकास हुआ दस वर्ष में मौजूदा विधायक ने कोई भी विकास नहीं किया। कई विकास की योजनाएं बंद पड़ी हुई है। कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र मे अधूरा विकास पड़ा हुआ है। जन आशीर्वाद लेने के लिए नारी नमन यात्रा में कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र मे अधूरे पड़े हुए कामों को शुरू करवाने के लिए नारी नमन करके व जनता का साथ मांग कर रहे हैं, ताकि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विधायक परिवर्तन जनता लेकर आए दस वर्ष में गरीबों की एक भी झोंपड़ी नही बनवाई गई।