सुजानपुर : पूर्व उपाध्यक्ष कमलेश कुमारी ने भाजपा में की वापसी
( words)
अनूप। सुजानपुर
नगर परिषद सुजानपुर की पूर्व उपाध्यक्ष कमलेश कुमारी चौधरी ने भाजपा परिवार में वापसी कर ली है। रविवार को देर शाम उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान समीरपुर में पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। उन्होंने कहा कि वह पहले भी भाजपा की सिपाही थी, हैं और रहेंगी। इस मौके पर उनकी बड़ी बहन जगा देवी ने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। भाजपा परिवार में घर वापसी करने पर पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष एवं उनकी बड़ी बहन का पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने स्वागत किया है। कमलेश कुमारी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य किया जाएगा।