कांगड़ा : इंदौरा के शेखपुर में लगाया आंखों का फ्री चेकअप कैंप
( words)
विधानसभा क्षेत्र इंदौरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत शेखपुर में आंखों का निशुल्क चेकअप कैंप लगाया गया। इलाके के बुजुर्ग लोगों के लिए व आंखों से संबंधित रोगियों के लिए इस कैंप का आयोजन रंजन जमवाल ने करवाया। इलाके के कई लोगों ने इस कैंप का लाभ उठाया। शिविर में निखिल हॉस्पिटल के आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर निखिल ने लोगों की आंखों का चेकअप किया। उन्होंने जरूरतमंदों को फ्री दवाइयां भी वितरित की। उन्होंने यह भी कहा कि जिन मरीजों को मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाना हो, उनका कम दामों पर यह ऑपरेशन किया जाएगा।
