ज्वालामुखी में पहली मार्च को आयाेजित किया जाएगा निःशुल्क मेडिकल कैंप
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
जिला रेड क्रॉस सोसाइटी कांगड़ा की ओर से पहली मार्च को मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के आयोजन को लेकर आज शुक्रवार को एसडीएम ज्वालामुखी मनोज ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने बताया कि जिला रेड क्रॉस सोसाइटी जिला प्रशासन के सहयोग से ज्वालामुखी स्थित गीता भवन में चिकित्सा शिविर लगाएगी। पहली मार्च को सुबह 10:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस कैंप में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श, दिव्यांग जनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा। एसडीएम ने बताया की जो भी दिव्यांग व्यक्ति अपना प्रमाण पत्र बनवाना चाहता है, तो वह नजदीकी लोक मित्र केंद्र में जाकर अपना पंजीकरण करवा सकता है और पहली मार्च को अपना प्रमाण पत्र कैंप में आकर ले सकता है। इस कैंप में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा और उन्होंने लोगों से अपील की कि वह भारी संख्या में इस रक्तदान शिविर में अपना योगदान दें। इस अवसर पर छतर सिंह बीडीओ देहरा, डॉ. बृजनंदन शर्मा, सुशील शर्मा, डॉ. सोनीका, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
