जयसिंहपुर में मनाए पूर्ण राज्यत्व दिवस और राष्ट्रीय मतदाता दिवस
जयसिंहपुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन एसडीएम संजीव ठाकुर अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उप मंडल जयसिंहपुर के लोगों को पूर्ण राज्यत्व दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 25 जनवरी का यह दिन प्रदेश के लिए बेहद गौरवमयी दिन है। एक ओर जहां 25 जनवरी, 1971 के दिन प्रदेश को पूर्ण राज्यत का दर्जा हासिल हुआ है, वहीं दूसरी ओर मजबूत लोकतंत्र की पहचान राष्ट्रीय मतदाता दिवस भी मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में इस दिवस को मतदाता दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य युवा मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है व शत-प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस अवसर तहसीलदार अभिषेक भास्कर, निर्वाचन कानूनगो जयसिंहपुर राकेश, मतदाता बच्चे व अध्यापक भी उपस्थित रहे।
