हमीरपुर के गलोड़ से हुई 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम की शुरुआत
** मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने आज से लोगों के घर-द्वार जाकर उनकी समस्याएं सुनने व सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कार्यक्रम का शुभारंभ गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन के गलोड़ से किया। पूर्व भाजपा सरकार में हिमाचल प्रदेश में जन मंच का आयोजन किया जाता था, जबकि सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम को अब इसका तोड़ माना जा रहा है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां लगाई गईं और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया है। वहीं, पंडाल में सरकारी विभागों के इन स्टॉल पर कांग्रेस पार्टी के झंडे भी नजर आए। इतना ही नहीं पंडाल में भी पार्टी के झंडे लगाए गए।