पलियार स्कूल की लड़कियों ने लोक नृत्य में हासिल किया प्रथम स्थान
जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता जिला कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करियाड़ा में 10 अक्तूबर से 14 अक्तूबर तक आयोजित की गई। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पलियार स्थित लंघा के छात्र सुगम संगीत में प्रथम स्थान पर, शास्त्रीय संगीत में तीसरा स्थान, संस्कृत गीतिका में दूसरा स्थान व वाद्ययंत्र में प्रथम स्थान पर रहे। इसी तरह लड़कियों की प्रतियोगिता भी 13 से 14 अक्तूबर तक उक्त विद्यालय में आयोजित हुई, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलियार स्थित लंघा की लड़कियों ने समूह गान में दूसरा स्थान, एंकाकी में भी दूसरा, भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान, वाद्ययंत्र में प्रथम स्थान और लोकनृत्य में प्रथम स्थान हासिल किया।
अब राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता जिला शिमला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नेरवा में 23 नवंबर में होगी। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलियार स्थित लंघा के लड़के सुगम संगीत और वाद्ययंत्र में भाग लेंगे। वहीं, लड़कियां वाद्ययंत्र और लोकनृत्य में भाग लेंगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलियार स्थित लंघा में सभी छात्र खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।
प्रधानाचार्य मीनाक्षी ने सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्रों का स्वागत किया। उन्होंने सभी छात्रों को सम्मानित किया और आगे भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, प्रवक्ता कुलदीप राणा व प्रवक्ता सीमा देवी को भी बच्चों की जीत का श्रेय दिया और सारे स्टाफ को बधाई दी। इस मौके पर प्रवक्ता सीमा देवी, प्रवक्ता कुलदीप राणा, प्रवक्ता सुरजीत, टीजीटी नवप्रीत सिंह, टीजटी रंजना राणा, टीजीटी शशि पाल, कला अध्यापिका सपना राणा, शास्त्री ओंकार शर्मा, भाषा अध्यापिका सपना ठाकुर, राणा देवेंद्र, जेबीटी संदीप ठाकुर अनु राणा हिमांशु कपूर, कमलेश, रंजना, लता सभी उपस्थित रहे।
