ज्वालामुखी : विश्व जल दिवस पर ग्लोबल सोशल नेटवर्क वेलफेयर सोसाइटी ने करवाई प्रतियोगिताएं
विश्व जल दिवस पर ग्लोबल सोशल नेटवर्क वेलफेयर सोसाइटी ज्वालामुखी के शिक्षण संस्थान में विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। संस्थान में ट्रेनिंग ले रहे छात्र-छात्राओं ने विश्व जल दिवस पर अपने विचार रखे। छात्र-छात्राओं द्वारा जल क्यों जरूरी है, इसके बारे में जागरूक किया गया। छात्र शिव कुमार ने विश्व जल दिवस की 2023 की थीम के बारे में जानकारी दी।
जल संरक्षण को लेकर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार के पोस्टर बनाए। संस्थान में भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। सभी बच्चों को संस्थान द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था निदेशक विशाल भारद्वाज ने बताया कि संस्थान में बच्चों को हर प्रकार की जानकारी दी जाती है। इस समय संस्थान में कौशल भत्ता योजना के तहत ब्यूटीशियन, फैशन डिजाइनिंग और कंप्यूटर के कोर्स करवाए जा रहे हैं। इस मौके पर संस्थान का स्टाफ नवरत्न, पूजा गुप्ता, शिवानी, सविता, सोनिया व मोनिका उपस्थित रहीं।
