नादाैन : जाे सराकर लाेगाें सुविधा न दे सके, ऐसी निक्कमी सरकार काे बाहर फैंकना ही बेहतर- शैंकी ठुकराल
नादौन मेरा घर है और घर को संवारने के लिए केजरीवाल मॉडल को लाना जरूरी
हम घर-घर तक केजरीवाल मॉडल को पहुचाएंगे एवं हिमाचल में सरकार बनाएंगे
फर्स्ट वर्डिक्ट। नादौन
आम आदमी पार्टी नादौन विधानसभा के नेता शैंकी ठुकराल ने शनिवार काे गांव जलारी हरमिंदर और गवल पत्थर में डोर-टूडोर कर लोगों से संपर्क बनाया एवं घर-घर जाकर केजरीवाल मॉडल के बारे जानकारी दी। इस मौके पर शैंकी ठुकराल ने कहा कि, नादौन विधानसभा मेरा घर है और इस घर को संवारने के लिए केजरीवाल मॉडल लाना जरूरी है। मैं नादौन में आम आदमी पार्टी को विजयी बनाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। शैंकी ठुकराल कहते हैं कि कोई भी अपने घर को बर्बाद होते नहीं देख सकता है। कांग्रेस-भाजपा की मिलीभगत के कारण आज नादौन के लोग तंग परेशान है, जो सरकारें अपने लोगों को मूलभूत सहूलतें न दे सकें, उन निकम्मी सरकारों को निकाल फेंकना ही बेहतर होता है। इस बार हिमाचल के लोग आम आदमी पार्टी को अपने नए विकल्प के तौर पर पसंद कर रहे हैं और इस बार झाड़ू चलाने के लिए तैयार है। इस मौके पर विजय शर्मा, विकास डोगरा, अनिल कुमार, मनोज कुमार, रिशव, साहिल, किशोरी लाल, विकास, राजिंदर, कुलदीप, बलबीर, निखिल, प्रवीण, दिलबाग, अभिनव, दिल्ली से आये पदाधिकारी कुलदीप भंडारी, नितिन सकलानी, ग्रीस करनपाल व पंडित मोहन लाल लशियाल आदि मौजूद थे।