राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं डॉ. शांडिल कल नौणी विवि के 12वें दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत
( words)

प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल कल प्रात: 11.00 बजे डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के 12वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कल सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रात: 11.10 बजे डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के 12वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। उनके साथ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल भी उपस्थित रहेंगे।