राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किया नरेन्द्र बरागटा के निधन पर शोक व्यक्त
( words)
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेश सरकार में मुख्य सचेतक, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता श्री नरेन्द्र बरागटा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि बरागटा एक स्वच्छ छवि के मेहनती व हिमाचल के प्रति समर्पित नेता थे। उन्होंने राज्य में बागवानी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रदेश को विशेषकर जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा।
उन्होंने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा और शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
