हरीश मंडियाल के गाने 'बुढ़का' में नजर आएंगे गुलेर के मॉडल अमनदीप
( words)
गुलेर के रहने वाले मॉडल अमनदीप, जो कि आइकोनिक हिमाचल-2023 रह चुके हैं, हरीश मंडियाल के नए पहाड़ी गाने 'बुढ़का' में नजर आएंगे। हरीश मंडियाल मंडी के रहने वाले हैं। 'बुढ़का' गीत कल सुबह 6 बजे मंडियाल के यू-ट्यूब चैनल पर लांच होने जा रहा है, जिसमें अमनदीप शर्मा ने एक्टिंग की है। अमनदीप मॉडल के साथ एक अच्छे डांसर भी हैं। गाने का शूटिंग इस माह के शुरू में सुंदरनगर की वादियों में पूरी हो चुकी है।
अमनदीप, जो कि कई खिताब अपने नाम कर चुके हैं, का कहना है कि वह अपने ऐतिहासिक गांव गुलेर की प्रसिद्धी को और आगे बढ़ाना चाहते हैं।
