कांगड़ा : ज्ञान ज्योती कॉलेज में नेत्र चिकित्सक डॉ. मनु शर्मा ने दी नेत्र रोग संबंधी जानकारी
( words)
ज्ञान ज्योती शिक्षा महाविद्याालय राजोल में महिला दिवस के उपलक्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ.राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा से नेत्र चिकित्सक डॉ. मनु शर्मा ने नेत्र संबंधी जानकारी प्रदान की। डॉ. मनु शर्मा ने बीएड, डीएलएड, बीबीए व बीसीए के बच्चों को नेत्र रोग संबंधित जानकारी व इससे बचाव के बारे में अवगत करवाया। इस दौरन छात्रों ने अपने नेत्र बचाव के प्रश्नों को साझा किया तथा आंखों संबंधित जानकारी प्राप्त की। ज्ञान ज्योती शिक्षा महाविद्याालय राजोल की प्राचार्या विजेयता चौधरी ने डॉ. मनु शर्मा को पुष्पगुच्छ तथा गेस्ट ऑफ आनर देकर सम्मानित किया तथा नेत्र संबंधी जानकारी देते हुए धन्यवाद किया। इस मौके पर कॉलेज का स्टाफ मौजूद रहा।
