हमीरपुर : मुख्यमंत्री सुक्खू का देश के 100 दमदार नेताओं की सूची में शामिल होना बड़ी उपलब्धि
( words)

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के देश के 100 दमदार नेताओं में शामिल होने पर जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अजय शर्मा ने इसे बड़ी उपलब्धि करार दिया है। उन्होंने कहा कि सौ दिन के कार्यकाल में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना हिमाचल के लिए गौरव की बात है। जिस तरह से मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने कड़े, बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लिए, उसको देखते हुए उन्हें यह उपलब्धि मिली है। अजय शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर अपनी नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शी सोच और सबको साथ लेकर प्रदेश को नई ऊंचाईयों तक ले जाएंगे।