हमीरपुर : सरल ऐप के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जोड़ रही भाजपा

सरल ऐप के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा है किस तरह से इस ऐप का इस्तेमाल करना है किस तरह से कार्यकर्ताओं को इसमें शामिल किया जा सकता है और इस ऐप के माध्यम से कार्यकर्ताओं को क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी तमाम बातों को लेकर ग्राम स्तर पर बैठक आयोजित किया गया। यह जानकारी सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर ने शुक्रवार को सुजानपुर में आयोजित विशेष बैठक में कार्यकर्ताओं को सरल ऐप माध्यम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और बताया कि इस ऐप के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जोड़ना है ताकि भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व ग्राम स्तर के कार्यकर्ता के साथ जुड़ सके। अगर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्राम स्तर के किसी भी कार्यकर्ता के साथ बातचीत करना चाहते हैं तो वह इस ऐप के माध्यम से उनसे संपर्क कर सकते हैं उन्होंने बताया कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ता फील्ड में उतर गए हैं। वहीं सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में गांव स्तर पर बैठकें आयोजित की जा रही हैं जिसमें विशेष रूप से पार्टी को संगठित और मजबूत करने के लिए किस तरह से कार्य करना है तमाम बातों को लेकर जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि जिस तरह से 2019 के लोकसभा चुनाव में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से यहां के प्रत्याशी जो वर्तमान में भारत सरकार में मंत्री पद पर विराजमान है अनुराग सिंह ठाकुर को जीत दर्ज करवाई थी उसी तरह 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें रिकॉर्ड तोड़ बंपर मतों से जीत दिलानी है।