हमीरपुर : शिलान्यास पट्टिका तोड़ने पर भाजपा ने पुलिस में दर्ज की शिकायत
-पट्टिका तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की उठाई मांग
-पुलिस ने जल्द कार्रवाई करने का दिया आश्वासन
हमीरपुर विधानसभा हलके के तारोपका में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की शिलान्यास पट्टिका तोड़ने पर भाजपा नेताओं में भारी आक्रोश है। आज भाजपा मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस को एक शिकायत पत्र दिया है और पट्टिका तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
वहीं, पुलिस प्रशासन ने भाजपा मंडल अध्यक्ष को शरारती तत्वों पर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। शिकायत पत्र सौंपने वालों में प्रदेश भाजपा सचिव नरेंद्र अत्रि, मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत, मंडल महामंत्री सुरेश सोनी, मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी सौरभ, कार्यालय सचिव होशियार सिंह, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पृथ्वीराज व अन्य शामिल थे।