हमीरपुर : भाजपा मंडल किसान मोर्चा ने दिए 10-10 किसान प्रहरी बनाने के निर्देश
** सपाहल में मंडल अध्यक्ष पृथ्वी चंद की अध्यक्षता में हुई बैठक
** पीएम के आह्वान पर सपाहल मंदिर में चलाया सफाई अभियान
भाजपा मंडल किसान मोर्चा की बैठक सपाहल में मंडल अध्यक्ष पृथ्वी चंद की अध्यक्षता में हुई। इसमें किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल काकू तथा सुजानपुर मंडल के अध्यक्ष विक्रम राणा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अनिल काकू ने कहा कि बैठक में किसान मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की तथा हर गांव से 10-10 किसान प्रहरी बनाने के निर्देश दिए गए।
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर किसान मोर्चा सुजानपुर मंडल ने सपाहल मंदिर में सफाई भी की तथा सभी से आह्वान किया कि 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में होने वाले रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में दिवाली की तरह दीपक और पटाखे जलाकर धूमधाम से मनाएं।