हमीरपुर : कांग्रेस और आम आदमी पार्टी चोर-चोर मौसेरे भाई : अनुराग ठाकुर
-जांच एजेंसियों पर हमला करना तृणमूल कांग्रेस की आदत
हमीरपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयानों पर करारा जबाव दिया है। पत्रकारों से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कई मंत्रियों सहित उप मुख्यमंत्री भी जेल में हैं और मुख्यमंत्री स्वयं ईडी के समक्ष पेश नहीं हो रहे हैं। राजनीति में आने से पहले केजरीवाल ईमानदारी की बड़ी-बड़ी बातें करते थे, लेकिन आज कांग्रेस के भ्रष्ट नेताओं को गले लगा रहे हैं।
केंंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी चोर-चोर मौसेरे भाई हैं। केजरीवाल को ईडी के सम्मन जाते हैं तो कांग्रेस के नेताओं के मुंह में दही और बर्फ जम जाती है।
वहीं, पश्चिमी बंगाल में ईडी पर हुए हमले पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि स्वतंत्र जांच एजेंसियों पर हमला करना तृष्णमूल कांग्रेस की आदत बन गई है। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुख्यमंत्री धरने पर बैठ जाएं तो यह अराजकता नहीं तो और क्या है?