हमीरपुर : भाजपा के हर पदाधिकरी व कार्यकर्ता की डिटेल होगी डिजिटल

जिला हमीरपुर के विधान सभा क्षेत्र सुजानपुर के ग्राम पंचायत देई का नौंण के झलवानी बूथ नम्बर 75 में भाजपा सदस्य व पधाधिकारों द्वारा 'सरल एप' डाउनलोड की। भाजपा अपने प्रत्याशियों का चयन, बूथ अध्यक्षों और पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति ऐप के जरिए किया गया। भाजपा ने सबका ब्योरा जुटाने के लिए 'सरल ऐप' को माध्यम बनाया है। सभी जिलों में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को अपनी जानकारी इसमें भरनी होगी । ऐप के जरिए ही यह भी जानकारी जुटाई जाएगी।
जिला भाजपा प्रभारी परवेश शर्मा, ग्राम केंद्र अध्यक्ष कैप्टन शमेशर सिंह राणा, बूथ अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, बूथ पालक सुभाष रांगडा ,महिला मोर्चा व आईटी सेक्टर विक्की वनीता, भाजपा सदस्य जगदीश शर्मा, मंजूघोष शर्मा, सुजाता शर्मा, विजय शर्मा, मदन शर्मा, संजय कमल, देवराज शर्मा आदि उपस्थित थे।