हमीरपुर जिला भाजपा की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने पूर्व सीएम धूमल का लिया आशीर्वाद
हमीरपुर जिला भाजपा की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने शनिवार को समीरपुर पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात की एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री सहित भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में समस्त भाजपा टीम अपनी जिम्मेदारी बाखूबी निभा रही है एवं नई जिम्मेदारियां को भी बाखूबी निभाएगी। इस दौरान प्रेम कुमार धूमल ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया एवं मिष्ठान भी करवाया गया।
धूमल ने कहा कि सभी नवयुक्त पदाधिकारी एवं सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं एवं नई जिम्मेदारी को निभाने में वे सफल होंगे, इसका उन्हें पूर्ण विश्वास है। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा सहित समस्त नवनियुक्त कार्यकारिणी उपस्थित रही। कार्यकारिणी सदस्यों ने अपनी नियुक्ति पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सहित प्रदेश भाजपा संगठन, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह सहित पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर का धन्यवाद किया है।