हमीरपुर : महिला खेल उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग ले रही है मातृ शक्ति-नवीन शर्मा
मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर
हिम आंचल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा करवाए जा रहे महिला खेल उत्सव हमीरपुर विधानसभा की 30 पंचायतों में हो चुका है, जिसमें प्रतिस्पर्धा कर के हमीरपुर की मातृ शक्ति भरपूर आनंद ले रही है। महिला खेल उत्सव में रस्साकस्सी प्रतियोगिता व म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इसी कड़ी में आज हमीरपुर विधानसभा की बलोह पंचायत व पंधेड़ पंचायत में महिला खेल उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें रस्साकस्सी व म्यूजिकलचेयर प्रतियोगिता करवाई गई, इसमें बलोह पंचायत में की गई रस्साकस्सी प्रतियोगिता में दुर्गा महिलामंडल विजेता रहा व उपविजेता शिव महिला मंडल रहा म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में नीलमा देवी प्रथम रही सरला देवी दूसरे स्थान पर रही व तीसरे स्थान पर रीना रही। पंधेड़ पंचायत में हुए रस्साकस्सी प्रतियोगिता में महिलामंडल नारी शक्ति जीवीं विजेता रहा व उपविजेता महिलामंडल जीवीं रहा।
म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में अनुबाला विजेता रही दूसरे स्थान पर बुद्ध कीर्ति रही व तीसरे स्थान पर विदया देवी रही। विजेता महिलामंडल को 15 लीटर का चाय का कंटेनर उपविजेता महिलामंडल को 10 लीटर का चाय का कंटेनर व भाग लेने वाले महिला मंडलों को चाय की 5 लीटर की केतली इनाम के तौर पर प्रदान की जा रही है। हिम आंचल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्य्क्ष व कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा ने कहा कि महिला खेल उत्सब का उद्देश्य महिलाओं को प्रतिस्पर्धा करवा कर एक मंच प्रदान कर उन्हें सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि संगठित व शसक्त महिलाएं ही अच्छे समाज का निर्माण कर सकती है।
नवीन शर्मा ने कहा कि आज समय बदल चुका है। महिलाएं अपनी भागीदारी से समाज की विचारधारा को बदलने में हैं। नवीन शर्मा ने कहा कि हमीरपुर की मातृ शक्ति महिला खेल उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। अभी तक की 30 पंचायतों में हुए महिला खेल उत्सव में चार हज़ार से अधिक मातृ शक्ति ने भाग लिया है। नवीन शर्मा ने कहा कि मातृ शक्ति महिला खेल उत्सव में भाग ले कर अपने स्कूल के दिनों को याद कर रहीं है व नशे को हमारे समाज से जड़ से मिटाने का संकल्प मातृ शक्ति ले रही है।