हमीरपुर : महाविद्यालय सुजानपुर टिहरा में नई PTA कार्यकारिणी का हुआ गठन
( words)
ठाकुर जगदेव चंद स्मारक महाविद्यालय सुजानपुर टिहरा में शैक्षणिक सत्र 2021-2022 के लिए नई PTA कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें सर्वसम्मति से शशी पाल अध्यक्ष, प्रकाश सड़याल उपाध्यक्ष, सचिव पद के लिए प्रो सुरेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव पद के लिए मोनिका चौधरी, मुख्य सलाहकार पद के लिए खदेव सिंह ठाकुर को चुना गया। कार्यकारणी सदस्यों में प्रो प्रमोज शर्मा, प्रो विजय ठाकुर, प्रो जितेन्द्र ठाकुर, प्रो संगीता सिंह, सुभाष, कुसुम शर्मा, सरवजीत कौर, कुसम का चयन किया। इनके अलावा विजय ठाकुर का चयन तकनीकी सलाहकार के लिए किया गया।