हमीरपुर : प्रदेश को मुख्यमंत्री देकर भी खुद को ठगा सा महसूस कर रहे नादौन के लोग : विजय अग्निहोत्री
भारतीय जनता पार्टी मंडल नादौन की एक विशेष बैठक आज कांगू रेस्ट हाउस में मंडल अध्यक्ष कैप्टन हरदयाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व विधायक एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजय अग्निहोत्री एवं पूर्व जिला महामंत्री एवं एपीएमसी के चेयरमैन अजय शर्मा ने विशेष रूप से भाग लिया। बैठक में भाजपा द्वारा चलाए जाने वाले महा संपर्क अभियान एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
बैठक के प्रभारी अजय शर्मा ने भाजपा द्वारा 30 मई से लेकर के 30 जून तक चलाए जाने वाले महासंपर्क अभियान के तहत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों जैसे संपर्क से समर्थन विकास तीरथ मन की बात एवं विस्तारक योजना की। विस्तृत जानकारी उपस्थित कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी एवं विभिन्न ग्राम केंद्रों के प्रभारी नियुक्त किए गए। अजय शर्मा ने बताया कि भाजपा के विस्तारक हर बूथ पर जाकर कार्य समितियों का नवीनीकरण करेंगे तथा भाजपा के महा संपर्क अभियान के तहत होने वाले सभी कार्यक्रम पर सफलतापूर्वक आयोजित किए जा सके इसके लिए एक विशेष कार्य योजना तैयार की गई । बैठक में भाजपा के विस्तारक विकास कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।
पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि गत विधानसभा चुनावों के परिणामों की समीक्षा के साथ-साथ अब आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए संपूर्ण संगठन को पुनः सक्रिय होकर जनता के बीच जाना होगा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार पुनः सत्तासीन करना होगा, ताकि भारत पुनः विश्व गुरु बन सके। विजय अग्निहोत्री ने कहा कि नादौन के लोग प्रदेश को मुख्यमंत्री देकर भी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं । मुख्यमंत्री ने बीते 5 महीनों में कोई भी विशेष सौगात नादौन क्षेत्र की जनता को नहीं दी है उल्टा प्रदेश सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है और भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं का राजनीतिक उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। विजय अग्निहोत्री ने कहा कि वे हमेशा जनता के बीच रहे हैं और जनता के बीच में रहेंगे और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न नहीं होने देंगे विजय डॉक्टर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण भाव से एक बार पुनः संगठन कार्य में जुट एंगे एवं राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए जा रहे निर्देशन एवं कार्यक्रमों का निष्ठा से पालन करेंगे एवं भाजपा को लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक लीड दिलवाई जाएगी।