हमीरपुर : खेल को खेल भावना से खेलो, हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू : विनोद ठाकुर
सुजानपुर की सराक्कड़ पंचायत के गांव गारा में दो दिवसीय स्व. जतिन रगड़ा मेमोरियल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह टूर्नामेंट स्व. जतिन रगड़ा की याद में करवाया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ भाजपा जिला सचिव विनोद ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि किया। इस दौरान विनोद ठाकुर ने कहा कि खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए, हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू होते हैं। कोई टीम जीत जाती है तो कोई हार जाती है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों को कैबनिट मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा चलाए गए खेल महाकुंभ में भी शामिल होना चाहिए और अपना योगदान देना चाहिए।
विनोद ठाकुर ने कहा कि जब से देश की बागडोर पीएम मोदी के हाथों में आई है और खेल मंत्रालय अनुराग ठाकुर के पास आया है, तब से खिलाड़ियों में एक नया ही उत्साह देखने को मिल रहा है। 2023 के एशियाई गेम्स में भारत ने 107 मेडल जीतकर एक नया इतिहास रचा है। आने वाले समय में भारत खेलों में ऊंचाइयों को छूएगा और विश्व में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करेगा। इस कार्यक्रम का आयोजन शिव शक्ति युवक मंडल ब्लांगुनी द्वारा किया गया, जिसमें अभिषेक ठाकुर, अक्षय, अनुज, अंकू, पंकज, गुलशन ने अपना योगदान दिया।