हमीरपुर : प्रदेश की जनता के दिलों में जगह बनाई है मुख्यमंत्री ने : डॉ पुष्पेंद्र वर्मा

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के 59वें जन्मदिन के उपलक्ष में आज हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के समस्त कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा के नेतृत्व में विधानसभा कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में सबसे पहले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की दीर्घायु व अच्छे स्वास्थ्य के लिए हवन का आयोजन किया गया। इसके बाद केक काटा गया और मुख्यमंत्री के जन्मदिन को सेलिब्रेट किया गया। इस शुभ दिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें के सभी कांग्रेसियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और 59 रक्त यूनिट इकट्ठा किया।
डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को हम सब कांग्रेस कार्यकर्ता मिलकर जन्मदिन की बधाई देते हैं व भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि वे अपनी दूरदर्शी सोच और व्यवस्था परिवर्तन के दृढ़ संकल्प को बढ़ाते हुए इस प्रदेश को उन्नति के रास्ते पर ले जाएं। इस मौके पर सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मिलकर मुख्यमंत्री के साथ इस व्यवस्था परिवर्तन में भागीदार बनाने की शपथ ली।