हमीरपुर : कांग्रेस की जाने-माने विधायक हुए भाजपा में शामिल

मीनाक्षी साेनी। हमीरपुर
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पटलादर के विजय कुमार और रमेश कुमार ने कांग्रेस पार्टी एवं सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा का साथ छोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान समीरपुर में पहुंचकर दोनों कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पटका अपने गले में डालकर विधिवत रुप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बताया जा रहा है कि शामिल हुए दोनों कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह अपनी मर्जी ओर दिल से भाजपा में शामिल हुए हैं। विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का साथ देकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को विजय बनाया जाएगा। शामिल हुए दोनों कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में शामिल होने पर पूर्व मुख्यमंत्री ने स्वागत किया है।