दाड़लाघाट : भारत जोड़ो की तर्ज पर शुरू हुई हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा
मनाेज शर्मा। दाड़लाघाट
ब्लॉक कांग्रेस अर्की की ओर से भारत जोड़ो की तर्ज पर हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत शुक्रवार को जिला परिषद दाड़लाघाट वार्ड से हुई। यह अभियान ब्लॉक कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष सतीश कश्यप के नेतृत्व में शुरू किया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) संजय अवस्थी विशेष रूप से मौजूद रहे। मंडलाध्यक्ष सतीश कश्यप ने कहा कि अभियान के तहत कांग्रेस पदाधिकारी विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ स्तर तक जाकर कांग्रेस की नीतियों और भाजपा के दुष्प्रचार के संदर्भ में लोगों को जानकारी देंगे।
उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो अभियान को पूरे देश में सराहा जा रहा है। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान दो माह तक हर विधानसभा क्षेत्र में चलेगा। इसमें लोगों को कांग्रेस की नीतियों के बारे में जागरूक किया जाएगा।अभियान में जिला परिषद वार्ड दाड़लाघाट की 18 पंचायतों के लोगों ने भाग लिया।इस मौके पर मंडलाध्यक्ष कांग्रेस अर्की सतीश कश्यप, जगदीश ठाकुर, राजेश गुप्ता, डॉ. मस्त राम शर्मा, तिलक गौतम, लाला शंकर, रोशन ठाकुर, विनोद कंवर, दीपक गजपति, ऋषि देव शर्मा, जय सिंह ठाकुर, मनसा राम, राम लाल, हेतराम ठाकुर, मनोज गौतम, कमलेश व प्रेम केशव सहित अन्य मौजूद रहे।