शिमला : ट्रक से गिरी यूरिया खाद को हेमलता ने पुलिस थाने को सौंपा
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
प्रदेश की राजधानी शिमला में एक महिला द्वारा ट्रक से गिरे खाद के बैग को पुलिस थाने में पहुंचाने का मामला सामने आया है। महिला का नाम हेमलता है। जब वे ढली-मल्याणा बाईपास स्थित हाउंसिंग बोर्ड कालोनी संजौली मार्ग से बस लेने के लिए खड़ी थी कि इसी बीच एक ट्रक से करीब 80 किलो का यूरिया खाद से भरा बैग गिरा, जिसका ट्रक चालक को नहीं पता लगा और वह वहां से चला गया। इस दौरान महिला ने इसकी जानकारी पुलिस थाना ढली को दी, जिसके बाद वह यूरिया से भरे उस बैग को हेमलता गाड़ी करके पुलिस थाना ढली लेकर गई और वहां पुलिस को सौंपा।
गौर रहे कि जिस तरह प्रदेश में इन दिनों खास तौर पर सेब बागवानों और किसानों में यूरिया खाद को लेकर बड़ी चिंता बनी हुई है और पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूरिया खाद न मिल पाने के कारण भी परेशानी रहीं। वहीं, अब ये खाद केंद्र व राज्य सरकारों के प्रयासों से किसानों व बागवानों को मुहैया करवाई जा रही है। हेमलता ने बताया कि वे भी कृषक परिवार से आती हैं और मौजूदा समय में ये खाद किसानों के लिए कितनी जरूरतमंद है, उसे भलि-भांति जानती हैं। उसी के चलते उन्होंने इस खाद के बैग को सड़क पर खराब होने से पहले सही स्थान पर पहुंचाने का निर्णय लिया है।
