गणतंत्र दिवस समारोह में हिमाचल मित्र मंडल मुंबई ने परोसी धाम
हिमाचल मित्र मंडल मुंबई देशभर में हिमाचल की सबसे बड़ी संस्थाओं में से एक है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिमाचल मित्र मंडल मुंबई ने 75वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मेजर विपिन धीमान ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में मुंबई में रह रहे बहुत बड़े व्यवसायी, वरिष्ठ अधिकारी व कई व्यक्ति उपस्थित रहे।
हिमाचल मित्र मंडल के अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने बताया कि समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। यही नहीं, विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे हिमाचल प्रदेश के लगभग 70 छात्रों को सर्टिफिकेट के साथ छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई। हाल ही में लोहड़ी के दिन मंडल के द्वारा एक क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया गया था, जिसमें हिमाचली खिलाडियों की 10 टीमों ने भाग लिया, जिसमें विजयी टीम व् खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
हिमाचली बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया। हिमाचल से बुलाए गए जाने माने लोकगायक मोहित गर्ग ने हिमाचल के शर्मा बैंड के साथ हिमाचली लोकगीतों की बहुत सुंदर प्रस्तुति दी और सभी को अपने गानों में नचाया। भारी तादात में लगभग 700 से ज्यादा लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की और बहुत व्यवस्थित तरीके से कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ। समारोह के आखिर में हिमाचली धाम का भी आयोजन किया गया।
