हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच द्वारा सचिवालय सेवाएं संगठन द्वारा उठाई कर्मचारियों की मांगों का किया समर्थन
हिमाचल परिवहन सेवा निवृत कर्मचारी कल्याण मंच के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बृजलाल ठाकुर व अर्की इकाई के अध्यक्ष बलबीर चौधरी ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि कल्याण मंच , सचिवालय कर्मचारी महासंघ द्वारा उठाई कर्मचारियों की मांगों का पुरजोर समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि सरकार 1जनवरी 2016 से नए वेतनमान की बकाया राशि व महंगाई भत्ते की बकाया राशि, शेष बची महंगाई भत्ते की 12 प्रतिशत किस्तों को जल्द जारी करे। परिवहन से सेवा निवृत कर्मचारियों की बकाया देनदारियों का भुगतान शीघ्र कर अन्य लंबित मांगों को जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो कल्याण मंच, सचिवालय कर्मचारी महासंघ के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर खड़ा है। और कल्याण मंच अपनी लंबित मांगों के लिए आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। उन्होंने सरकार को चेताया कि समय रहते पेंशनरों की सभी देनदारियां व मांगे पूरी की जाए अन्यथा परिणाम गंभीर होगें, जिसकी सारी जिम्मेवारी सरकार की होगी।
