लोकसभा चुनाव-2024 के सुचारू संचालन व मतदान प्रक्रिया को सुलभ बनाने के दृष्टिगत 53-सोलन (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान कर्मियों की पहली रिहर्सल आज डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के एल.एस. नेगी सभागार में आयोजित की गई। इस पूर्वाभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी (ना.) सोलन डॉ. पूनम बंसल ने की। डॉ. पूनम बंसल ने इस अवसर पर उपस्थित पीठासीन अधिकारियों (पी.आर.ओ) और सहायक पीठासीन अधिकारियों (ए.पी.आर.ओ) को मतदान प्रक्रिया के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम.) के सुचारू संचालन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित मतदान कर्मियों को रिहर्सल के दौरान सिखाई गई प्रक्रिया को ठीक से समझने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार (निर्वाचन) दीवान सिंह ठाकुर ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से उपस्थित मतदान कर्मियों को मतदान प्रक्रिया, ई.वी.एम संचालन और मतदान कर्मियों के दायित्वों व कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में तहसीलदार (निर्वाचन) ऊषा चौहान, तहसीलदार सोलन मुल्तान सिंह बनियाल सहित कुल 536 मतदान कर्मियों ने भाग लिया।
हिमाचल प्रदेश में प्रथम जून, 2024 को सातवें चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) टीम अर्की ने दवारी, कोयल सनोग, सारमा, मटेरना और घडयाच में मतदाता जागरूकता अभियान के साथ हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। स्वीप टीम के प्रभारी प्रो. यशपाल शर्मा, डॉ. हेमराज सूर्य व प्रो. योगेश कुमार ने बताया कि इन मतदान केंद्रों में पिछले चुनाव में कम मत प्रतिशत दर्ज किया गया। इसके दृष्टिगत इस क्षेत्र में अधिक मतदाता जागरूकता कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह करते हुए कहा कि हर एक वोट लोकतंत्र में महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र की मज़बूती और सुदृढ़ता के लिए जागरूक मतदाता अहम भूमिका अदा करता है। इसलिए मतदान वाले दिन अपने मत का अवश्य प्रयोग करें और लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर बूथ स्तर अधिकारी ऊमा कुमारी तथा बूथ स्तर पर्यवेक्षक संजय कुमार उपस्थित थे।
सुरक्षा कर्मियों को साथ घूमा कर अपने आप को स्पेशल साबित कर रहे पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के भाजपा में शामिल होने के कारण गरमाई राजनीति से भाजपा और कांग्रेस नेताओं के एक दूसरे पर तीखे हमले जारी हैं। अब धर्मशाला से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंद्र कर्ण ने सुधीर शर्मा को आड़े हाथों लिया है। विजय इंद्र कर्ण ने सुधीर शर्मा पर आदर्श आचार सहिंता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है और एक शिकायत पत्र मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजा है। विजय इंद्र कर्ण ने अपने शिकायत पत्र में लिखा है कि कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए सुधीर शर्मा धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी हैं और अपने चुनाव प्रचार के दौरान वह सुरक्षा कर्मियों को साथ लेकर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा है कि धर्मशाला शांतिप्रिय क्षेत्र है और उनके साथ चलने वाले सुरक्षा कर्मियों की कोई आवश्यकता नहीं है। विजय इंद्र कर्ण ने कहा है कि सुधीर शर्मा शर्मा भारी भरकम सुरक्षा कर्मियों को अपने साथ चुनाव प्रचार में घूमा रहे हैं, जिस से जनता के बीच वह अपने आप वीवीआईपी व्यक्ति दर्शा रहे हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि खुद को वीवीआईपी दर्शा कर मतदाताओं को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से अपने पक्ष में कर सकते हैं। सुधीर शर्मा की यह कार्यप्रणाली आदर्श आचार सहिंता का उल्लंघन है। विजय इंद्र कर्ण ने मुख्य चुनाव आयुक्त से आग्रह किया है कि सुधीर शर्मा को दिए गए सिक्योरिटी कवर को हटा दिया जाए ताकि वह मतदाताओं को गुमराह न कर सकें कि वह बहुत वीवीआई और भाजपा के बडे़ स्पेशल प्रत्याशी हैं।
लोकसभा आम चुनाव-2024 की मतदान प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए 1 जून को विभिन्न मतदान केंद्रों पर तैनात होने वाले हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों का पहले दौर का पूर्वाभ्यास वीरवार को यहां बहुतकनीकी महाविद्यालय के सभागार में आरंभ हुआ। इस पूर्वाभ्यास में सेक्टर अधिकारियों, पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों ने भाग लिया। पूर्वाभ्यास के दौरान पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इन्हें ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली से भी अवगत करवाया गया। सेक्टर अधिकारियों को भी उनके दायित्वों के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। इस अवसर पर एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी मतदान प्रक्रिया तथा ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली को गहराई से समझ लें। किसी भी तरह की शंका की स्थिति में मास्टर ट्रेनरों से मार्गदर्शन लें। पहले दौर के पूर्वाभ्यास के साथ-साथ सभी पीठासीन, सहायक पीठासीन और मतदान अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी प्रमाण पत्र फार्म 12क और पोस्टल बैलेट फार्म 12 भी प्रदान किए गए, ताकि वे लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। पूर्वाभ्यास में तहसीलदार सुभाष कुमार और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में बतौर हिंदी की प्राध्यापिका वंदना राणा को ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय, जयपुर द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया।उन्होंने अपने शोध विषय "मन्नू भंडारी के उपन्यासों में नारी चिंतन" के अंतर्गत हमारी आजादी से पूर्व एवम वर्तमान में नारी स्थिति का चित्रण करते हुए अपना शोध कार्य पूर्ण किया। आज ये गर्व का विषय है, कि विश्वविद्यालय में भारतीय पुलिस सेवा की सेवानिवृत्त प्रथम अधिकारी, डॉक्टर किरण बेदी के कर कमलों द्वारा उन्हें यह शोध उपाधि प्रदान की गई। उनकी इस सफलता हेतु बहुत बहुत बधाई।
अपना बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत बड़सर विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल ने आज विधानसभा क्षेत्र के कसीरी , जिंदवी ब्राह्मणा, घलौन, मोरसू-सुलतानी, बल्ह-ढटवालिया, दैन , सौर, मनसुई - मंझली, चोआ और रोपड़ी मे विभिन्न बूथों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गई । उन्होंने बैठकों में उपस्थित जनता भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बड़सर की जनता एवं प्रदेश हितों की रक्षा करना उनका प्राथमिक दायित्व है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने जिस बाहरी व्यक्ति को राज्यसभा में उम्मीदवार बनाया जो सुप्रीम कोर्ट में हिमाचल प्रदेश के हितों के खिलाफ केस की पैरवी करते हैं और तो और प्रभु श्री राम जी के अस्तित्व को कोर्ट में नकारते रहे को वोट देना उनके जमीर से बाहर की बात थी इसलिए तभी उन्होंने तय कर लिया था कि वह इस विचारधारा के व्यक्ति को अपना समर्थन नहीं देंगे ।उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश हित की बात जो पार्टी करती है वह है भारतीय जनता पार्टी। उन्होंने उन्होंने कहा जो झूठे वादे और झूठे सपने कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश की जनता को दिखाए थे वह सब चुनाव जीतने तक ही सीमित रहे। परंतु जनता है सब जानती है। उन्होंने कहा कि इस बार चुनावों में बड़सर की जनता उपचुनाव में लखनपाल को और लोकसभा में अनुराग ठाकुर को भारी मतों से विजयी बनायेगी। उन्होने कहा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की जीत का आंकड़ा इस बार पांच लाख पार होगा।
**छात्रों एवं अभिभावकों से तथ्यहीन अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की जिला सोलन स्थित आईईसी विश्वविद्यालय का अधिग्रहण आईसीएफएआई विश्वविद्यालय द्वारा किए जाने की झूठी अफवाह का आईईसी विश्वविद्यालय की मैनेजमेंट ने कड़े शब्दों में खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि आईईसी विश्वविद्यालय छात्रों को शोध एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और निरंतर अपने मूलभूत सिद्धांतों के आधार पर शिक्षा प्रदान कर रहा है। हाल ही में आईईसी यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने के इरादे से कुछ शरारती तत्वों द्वारा छात्रों और अभिभावकों के बीच ऐसी अफवाहें फैलाई जा रही थी, जिसे आईईसी विश्वविद्यालय ने पूरी तरह से नकार दिया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि आईईसी विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश निजी शैक्षणिक संस्थान नियामक आयोग और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अनुसार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना निरंतर जारी रखेगा और छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि किसी भी तथ्यहीन अफवाह पर ध्यान न दें। आपको बता दें कि आईईसी विश्वविद्यालय का गठन हिमाचल प्रदेश राज्य विधानमंडल द्वारा “आईईसी विश्वविद्यालय अधिनियम” 2012 के अंतर्गत किया गया है, और आज यह राज्य के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है। सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त, यह विश्वविद्यालय यूजीसी के अधिनियमों के अंतर्गत डिग्री प्रदान करता है, और बार काउंसिल ऑफ इंडिया, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया एवं इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट जैसे प्रतिष्ठित निकायों द्वारा अनुमोदित है।
**सीएम सुक्खू,प्रतिभा सिंह और संजय अवस्थी भी रहेंगे मौजूद शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी 13 मई को सुबह 11 बजे शिमला में नामांकन भरेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी भी मौजूद रहेंगे। नामांकन के बाद चौड़ा मैदान में जनसभा भी करेंगे। विनोद सुल्तानपुरी शिमला संसदीय क्षेत्र के सोलन जिला के कसौली से विधायक हैं। वह पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं। शिमला लोकसभा सीट पर कांग्रेस का दबदबा पहले से ही रहा है हां ये बात भी है कि पिछले 10 वर्षों से यह सीट भाजपा के कब्जे में है। विनोद सुल्तानपुरी के पिता स्वर्गीय केडी सुल्तानपुरी ने इस लोकसभा सीट पर ऐसा दुर्ग बनाया जिसे उनके चुनाव मैदान में रहते कोई भेद नहीं पाया। वह लगातार छह बार यहां से विजयी रहे। उनके लगातार जीत के रिकार्ड को कोई नहीं तोड़ पाया है। इस बार कांग्रेस ने सुल्तानपुरी पर दांव खेला है। क्या इस बार विनोद सुल्तानपुरी अपने पिता की तरह यहाँ परफॉर्म कर पाते हैं या नहीं ये देखना रोचक होगा।
** विवेक और भुट्टो, दोनों के लिए आसान नहीं है चुनाव प्रदेश की सत्ता में बने रहने के लिए कांग्रेस एड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। 6 हलकों में उपचुनाव होने है और इन्ही में से एक हल्का है कुटलैहड़। सीएम सुक्खू ने यहाँ से विवेक शर्मा विक्कु के नाम की घोषणा कर दी है पर औपचारिक मौहर के बगैर उनका टिकट आधा ही मानना चाहिए। कुछ अप्रयाशित नहीं घटा तो विवेक शर्मा कांग्रेस से मैदान में होंगे और भाजपा से चुनाव लड़ रहे है देवेंद्र कुमार भुट्टो.... भुट्टो कभी भाजपाई थे और अब फिर भाजपाई हो गए। उधर जो हमेशा से भाजपाई रहे, यानी वीरेंदर कंवर, वो भुट्टो की एंट्री से आहत है। कांग्रेस उम्मीद में थी कि कंवर बगावत कर दे तो अच्छा हो लेकिन अफसोस ऐसा हुआ नहीं। हालंकि दर्द तो अब भी कँवर के बयानों में झलक रहा है लेकिन कँवर बागी नहीं हुए। अब कंवर क्या दिल से भुट्टों का साथ दे पायेंगे। इसी सवाल के इर्द गिर्द निर्भर करेगा कुटलैहड़ का नतीजा।
**कैंडिडेट का कांग्रेस से ज्यादा इन्तजार भाजपा को **खुद मुकेश उतरे तो अनुराग की बढ़ेगी मुश्किलें कांग्रेस ने अभी तक दो ही सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। मंडी से विक्रमादित्य, शिमला से सुल्तानपुरी लेकिन हमीरपुर संसदीय सीट से कांग्रेस से जो नाम चर्चा में था, उसकी घोषणा नहीं हुई। सतपाल रायजादा तो चुनाव प्रचार की तैयारियों में भी जुट गए थे , फिर पेंच कहा फंसा ? क्या कोई बड़ा चेहरा चुनाव लड़ने को तैयार है ? क्या अग्निहोत्री परिवार तैयार है और यदि है तो कौन .....आस्था अग्निहोत्री या फिर खुद डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री? इसी सवाल के इर्द गिर्द फिलहाल हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की सियासत घूम रही हैं। कांग्रेस से ज्यादा इन्तजार भाजपा को होगा क्युकी अगर खुद मुकेश अग्निहोत्री मैदान में उतरे तो जबरदस्त घमासान तय मानिये। मुकेश अग्निहोत्री के ब्यान बता रहे है की कैंडिडेट तो ऊना से ही होगा, पर रायजादा ,आस्था या खुद डिप्टी सीएम हैं। इसका इन्तजार बना हुआ है। इस सीट पर कांग्रेस को आखिरी बार 1996 में जीत मिली थी, उसके बाद कांग्रेस लगातार आठ चुनाव हार चुकी है। ऐसे में जीत का सूखा खतम करना है तो कांग्रेस को बड़ा दांव खेलना होगा।
कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में लगातार तीन चुनाव हार चुकी कांग्रेस ने अब तक चेहरा घोषित नहीं किया है। पार्टी बेहद सोच समझकर हर निर्णय ले रही है। यहां से मौटे तौर पर तीन नाम चर्चा में है। वरिष्ठ नेता आशा कुमारी का नाम लगातार चर्चा में रहा है, लेकिन माना जा रहा है कि उनका चंबा से होना, उनके और टिकट के बीच में आ रहा है। दरअसल इस संसदीय क्षेत्र में 17 विधानसभा हलके है जिनमें से 13 जिला कांगड़ा के है। ऐसे में संभवत पार्टी थिंक टैंक कांगडा से प्रत्याशी देने के पक्ष में है। दूसरा नाम जो चर्चा में है वो है आरएस बाली का। बाली ने बीते दिनों पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक पत्र लिखा जिसका लब्बोलुआब ये है कि उन्हें खुद नहीं पता कि वो दावेदार है! ऐसे में बाली कितने इच्छुक है ये समझा जा सकता है। इस बीच एक तीसरा नाम भी है जो खुलकर दावा भी जता रहा है और क्षेत्रीय व जातीय समीकरणों के लिहाज से भी मुफीद है। ये नाम है डॉ राजेश शर्मा का। डॉक्टर साहब निरंतर फील्ड में सक्रिय है और चुनाव लड़ने का अनुभव भी रखते है। जिस देहरा निर्वाचन हलके में 2017 में कांग्रेस की जमानत जब्त हुई थी, वहां 2022 में डॉ राजेश ने कांटे की टक्कर देकर साबित कर दिया था कि इन तिलों में खूब तेल है। सूत्रों की माने तो उनका नाम पार्टी आलाकमान के जहन में है और माहिर मान रहे है कि डॉक्टर लोकसभा चुनाव लड़ते दिख सकते है।
जय पब्बू माता सेवा सदन खुन्डिया ने खुन्डिया 25 जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को पढ़ाई किट दान स्वरुप भेंट की है, इसमें स्कूल यूनिफार्म, स्कूल बैग, जुते, किताबें, कापियां, पेन्स, और गाइडे शामिल है। बहुत से दानवीरों ने इन परिवारों के लिए अपनी नेक कमाई से दान देकर दिल से सहयोग दिया है। और बच्चों के भविष्य को उज्जवल करने के लिए अपनी तरफ से सहयोग दिया है। बहुत से स्कूली बच्चे ऐसे भी थे जिनके माता-पिता इस दुनिया में नहीं थे। और इनका सहारा कोई भी नहीं था। संस्था के सदस्यों को जब इन परिवारों के बारे में पता चला तो उन्होंने इनकी पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी उठाने का निर्णय किया। बच्चों की एडमिशन से लेकर पढाई का पूरा खर्च उठाने का आश्वाशन इन्हें दिया है, संस्था के सभी सदस्यों को दिल से नमन, आपने बच्चों को एक नयी राह दी है। और आगे चलकर यह भी नेक राह पर चलकर किसी ना किसी जरूरतमंद की मदद के लिए जरूर आगे आएंगे, दिल से नमन, जय हिन्द, जय पब्बू माता रानी।
भाजपा हमीरपुर 27 अप्रैल को हमीरपुर में पन्ना प्रमुख सम्मेलन मनाने जा रही है। पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी अपने पन्ने में दर्ज वोटर से संपर्क करने और उन्हें पार्टी के पक्ष में वोट करने के लिए मनाने की होती है। हमीरपुर में बूथ स्तर पर तेज हुआ पन्ना प्रमुख अभियान। भाजपा मंडल हमीरपुर की ओर से बुधवार को बुमाणा और चौकी बूथों पर बूथ स्तरीय बैठकों का आयोजन किया गया। इस मौके पर पन्ना प्रमुख की जिम्मेवारी स्थानीय कार्यकर्ताओं को सौंपी गई। साथ ही 27 अप्रैल को बड़ू में होने वाले पन्ना प्रमुख सम्मेलन का निमंत्रण भी दिया। इस बैठक में विधायक सदर आशीष शर्मा मुख्य तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार में शामिल हुआ हूँ और लगातार बूथों पर बैठक कर कार्यकर्ताओं व जनता का आशीर्वाद लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों में भारी बहुमत से विजयी बनाया जाएगा। प्रदेश सरकार हर कदम पर फेल हुई है। यही कारण है की अब सरकार अल्पमत में है और जल्द ही यह सरकार जाएगी। प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी और विकसित भारत का सपना साकार होगा। इस मौके पर मेवा सेक्टर प्रभारी राजकुमारी, सह प्रभारी संजीवन पटियाल, ग्राम केंद्र अध्यक्ष विजय पटियाल, महिला मोर्चा महामंत्री नीरू पटियाल सहित स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि व अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए निर्वाचन विभाग, भरमौर द्वारा चलाये जा रहे व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी कार्यक्रम (स्वीप) के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय कुगती मे मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य केंद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को विद्यालय के छात्राओं के माध्यम से घर-घर मतदाता शिक्षा एवं भागीदारी को पहुँचाना है। ताकी लोगों को मत का महत्व समझाया जा सके तथा मत प्रतिशत्ता को बढ़ाया जा सके। प्रतियोगिता में रमन शर्मा कक्षा नवमी प्रथम स्थान, अरुण शर्मा कक्षा सातवीं दूसरे स्थान और सुहानी शर्मा कक्षा दसवीं तीसरा स्थान प्राप्त किया। राजकीय उच्च विद्यालय कुगती में कार्यरत अध्यापक काकू शर्मा ने कहा कि हर बच्चे के अंदर प्रतिभा छिपी होती है और प्रतियोगिता से ही प्रतिभा में निखार आता है। इसलिए बच्चों को समय समय पर होने वाली ऐसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों को स्कूल के समस्त अध्यापकों ने शुभकामनायें दी।
युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता निशांत शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी और जनता को धोखा देने वाले धोखेबाज बर्खास्त विधायकों को अपने विधानसभा क्षेत्रों की जनता के हितों से कोई भी सरोकार नहीं है। ये धोखेबाज नेता केवल अपना विकास चाहते हैं। उन्हें जनता की बिलकुल भी परवाह नहीं है। उन्होंने केवल कांग्रेस पार्टी से ही दगा नहीं किया है, बल्कि जनभावनाओं से भी खिलवाड़ किया है। यहां जारी एक बयान में निशांत शर्मा ने कहा कि ये दगाबाज लोग न तो जनता का दुख-दर्द समझ सकते हैं और न ही किसी राजनीतिक पार्टी के प्रति वफादार हो सकते हैं। यही लोग कुछ माह पहले भाजपा नेताओं तथा उनकी नीतियों को जमकर कोसते थे और आज अपने स्वार्थ के लिए भाजपा की गोद में बैठकर कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। युवा कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे शांतिप्रिय राज्य में राजनीति का स्तर इतना गिराने के बाद भी इन लोगों को शर्म नहीं आ रही है तथा जनता के बीच जाकर अब भी झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। निशांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मात्र 15 महीने के कार्यकाल में ही अपनी 5 गारंटियां पूरी कर दी हैं। यही नहीं, भीषण आपदा के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिस तरह प्रदेश को एक सशक्त एवं दूरदर्शी नेतृत्व प्रदान किया है, उसकी सभी प्रशंसा कर रहे हैं। उन्होंने राहत मैनुअल में एक ऐतिहासिक संशोधन करते हुए आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत राशि में कई गुणा वृद्धि की है। आपदा में अपने घर गंवा चुके परिवारों को मुख्यमंत्री ने सात लाख रुपये का प्रावधान करके बहुत बड़ा निर्णय लिया है। निशांत शर्मा ने कहा कि आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने, विकास के प्रति गतिशील दृष्टिकोण और जन कल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के कारण ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रतिष्ठित पत्रिका आऊटलुक ने चेंजमेकर ऑफ दि ईयर-2023 सूची में स्थान दिया है। इस विशिष्ट सूची में शामिल होने वाले सुक्खू देश के एकमात्र मुख्यमंत्री हैं। युकां प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के इन सराहनीय कार्यों से प्रदेश की जनता भी परिचित है तथा धोखेबाज नेताओं के झांसे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की जनता भी खुलकर कहने लगी है कि दगाबाज नेता तो बिन पैंदे के लोटे हैं, जिन पर विश्वास ही नहीं किया जा सकता है। निशांत शर्मा ने कहा कि जनता अपना प्रतिनिधि इसलिए चुनती है कि वह क्षेत्र का विकास कर सके, लेकिन इन दगाबाज नेताओं ने वोट लेकर अपने विकास को प्राथमिकता दी, जिससे जनता भी अनजान नहीं है। उन्होंने कहा कि इन दगाबाज नेताओं को प्रदेश की जनता को श्वेत पत्र जारी कर बताना चाहिए कि इनके ऐसे क्या काम थे, जोकि पूरे नहीं हो पाए, ताकि जनता को सच्चाई का पता चल सके। निशांत शर्मा ने कहा कि आने वाले विधानसभा उपचुनाव में जनता ने इन नेताओं को कड़ा सबक सिखाने का मन बना लिया है, ताकि भविष्य में कोई भी नेता अपने स्वार्थों के लिए जनता से धोखा न कर सके।
गगरेट विधानसभा क्षेत्र में श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम एवम हर्षोल्लास से मनाया गया, जगह जगह हवन यज्ञ, शोभायात्रा एवम भंडारों का आयोजन किया गया। भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने पूरे श्रद्धा भाव से हाजरी भरी और जय श्रीराम एवम जय वीर बजरंगी के उद्घोष लगाते हुए नतमस्तक हुए। चैतन्य शर्मा ने नगर पंचायत दौलतपुर चौक के श्री राम लीला ग्राउंड में आयोजित सुंदरकांड पाठ एवम शोभायात्रा में हाजरी भरी। इस शोभायात्रा का नगरवासियो ने पुष्पवर्षा कर ढ़ोल की थाप पर नाचते गाते स्वागत किया। चैतन्य शर्मा ने श्रीराममंदिर अंदौरा, श्री हनुमान मंदिर गगरेट,श्री हनुमान मंदिर नकड़ोह,श्री हनुमान मंदिर भंजाल बड़ा तालाब, बबेहड़, नंगल जरियाला में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत कर भक्तों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें हनुमान जन्मोत्सव की बधाई एवम शुभकामनायें दीं। इस दौरान हनुमान मंदिरों में हनुमान चालीसा, सुंदरकांड समेत धार्मिक आयोजनो का भी हिस्सा बनते हुए चैतन्य शर्मा ने सनातन धर्म में अपनी गहरी आस्था को दर्शाया। उधर नगर पंचायत दौलतपुर चौक बाज़ार में निकाली गयी शोभा यात्रा जहाँ पवन पुत्र हनुमान जी की सुंदर झांकी एवम मधुर धुनों पर स्वर लहरियों के बीच श्रद्धालु नाचते गाते चल रहे थे, में भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने हाजरी भरकर पवन पुत्र हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान जी चिरजीवी है और इस संसार में रहते हर भक्तों के हर संकट को हर रहे हैं केवल बात है तो उनको श्रद्धा भाव एवम सच्चे मन से याद करने की। उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा में वीर हनुमान को प्रसन्न करने के लिए सबसे सरल और शक्तिशाली स्तुति है। इसकी हर चौपाई अलग अलग रूप से शक्तिशाली है। हनुमान चालीसा का पाठ करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। उधर इस मौके पर रामलीला कमेटी के प्रधान कैप्टन हैप्पी ने भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा को हनुमान जी का पटका पहना कर सम्मानित किया।
पुलिस थाना कुनिहार में एक निजी बस के कंडक्टर से तीन लोगों द्वारा मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी अनुसार थाना कुनिहार में अशोक कुमार पुत्र स्व0 चरणदास निवासी गांव कन्यारा डा0 पट्टा बरौरी के शिकायत पत्र पर मामला दर्ज हुआ है। जिसमे अशोक कुमार ने कहा है कि यह बस न0 HP63B-1821 का चालक है तथा अमन ठाकुर इसके साथ परिचालक है। आज यह बस को चलाकर मेन रोड़ पर पुरानी पुलिस चौकी के सामने पहुंचा तो इसने अपनी बस में स्वारियां चढाने के लिए रोकी तथा परिचालक अमन बस से बाहर उतर कर स्वारियां चढ़ा रहा था तो इसी बीच तुषार बस का ड्राईवर आयूष व परिचालक सूरज तथा एक अन्य व्यक्ति इनकी बस के पास आए और आयुष ने इसकी स्टार्ट बस से चाबी निकाल ली तथा उपरोक्त तीनो बस कण्डक्टर अमन ठाकुर से लात मुक्कों से मारपीट करने लगे। इसने व बस की स्वारियों ने इन तीनो की मारपीट से अमन ठाकुर को बड़ी मुश्किल से छुडाया। थाना प्रभारी कुनिहार फूलसिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत पत्र के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही की जा रही है।
जनता की सम्पत्ति, गाढ़ी कमाई सर्वे के नाम पर ज़ब्त करने की फ़िराक में हैं कांग्रेस और इंडी एलायंस: धूमल
कांग्रेस और इंडी एलायंस वित्तीय और संस्थागत सर्वेक्षण के नाम पर जनता की गाढ़ी कमाई धन दौलत सम्पत्ति घर जमीन जायदाद ज़ब्त करने की फ़िराक में है। आपकी पैतृक संपत्ति और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए मेहनत से बनाए गए सभी संसाधनों को भी हड़पने का सपना देख रही कांग्रेस अपने मकसद को पूरा के लिए इसे पुनर्वितरण का नाम दे रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल हमीरपुर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के घोषणा पत्र से यह तस्वीर बिल्कुल स्पष्ट झलक रही है की आम जनता की संपत्ति घर सोना एफडी कुछ भी सुरक्षित नहीं रहेगा यही कांग्रेस का हिडन एजेंडा है। देश में लोकसभा चुनावों की प्रक्रिया के दौरान जहां कांग्रेस व इंडी गठबंधन के कई बड़े नेता अन्यत्र स्थानों पर चुनावी रैलियों में वित्तीय और संस्थागत सर्वेक्षण करवाने की बात कर रहे हैं , तो कांग्रेस के एक बड़े नेता ने देशभर में ऐसे सर्वेक्षण करवा कर संपत्ति पुनर्वितरण की बात कही है। जिससे एक बड़ा मुद्दा देश भर में खड़ा हुआ है कि हमारी पैतृक संपत्ति और अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए कड़ी मेहनत से खड़े किए संसाधनों को कांग्रेस और इंडी गठबंधन एक पूर्व नियोजित योजना के तहत जप्त करने की फिराक में है। इस पूर्व नियोजित योजना इसलिए कहा जा सकता है क्योंकि अब तक के इतिहास में जब भी कांग्रेस देश की सत्ता पर बैठी है उसने अपने वोट बैंक की राजनीति को सुरक्षित करने के लिए देशवासियों को एकता के सूत्र में पिरोने की बजाय वर्ग विशेष की परिभाषित करते हुए न केवल उन्हें अधिकांश लाभ पहुंचाने का काम किया बल्कि बाकी सभी देश के नागरिकों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वर्ष 2014 में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास इस मंत्र को ध्येय बनाकर देश को विकसित भारत बनाने की राह पर अग्रसर करने वाली मोदी सरकार बनने के पश्चात कांग्रेस लगातार अपना ग्राफ खो रही है क्योंकि देश को तोड़ने और लूटने के उनके हिडन एजेंडे धीरे-धीरे लगातार जनता के सामने आए हैं। इस बार फिर कांग्रेस और उसके सहयोगी दल ऐसा प्रयास कर रहे हैं की कुछ भी झूठ बोलकर कैसे भी जनता को भ्रमित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पीछे किया जाए और यह लोग अपने देश को लूटने और तोड़ने के मकसद को आगे बढ़ा सकें । पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सहित इसके सहयोगी दल तो अभी केवल वित्तीय और संस्थागत सर्वेक्षण एवं पुनर्वितरण के नाम पर जनता को ठगने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन अभी हाल ही में कांग्रेस के एक और बड़े सलाहकार का साक्षात्कार सामने आया है जिसमें वह अमेरिका में लगने वाले विरासत टैक्स की बात कर रहे हैं जिसके अनुसार आपकी सारी संपत्ति का 55 प्रतिशत हिस्सा सरकार के पास चला जाता है। जो दर्शाता है कि कांग्रेस देश के नागरिकों को आगे बढ़ाने समृद्धशाली बनने और सशक्त बनने के मौके देने की बजाय उनकी खुद की कमाई और संसाधनों को जप्त करने और लूटने की मंशा रखती है। कांग्रेस की सरकारों ने पूर्व में भी 1960 और 1970 के दशक में कानून पास कर भारतीयों को इस बात के लिए विवश किया था कि वह अपनी कमाई का एक हिस्सा सरकार के पास जमा कर दें और इस कानून के अनुसार सरकार को यह भी अधिकार था कि किसका पैसा कितने दिन रखा जाएगा और किसको कब वापस दिया जाएगा। इस कानून को कंपलसरी डिपॉजिट स्कीम एक्ट का नाम दिया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सारी बातें कहीं ना कहीं उस दौर की याद दिलाती है जब धर्म के नाम पर भारत मां के टुकड़े कर दिए गए और लोगों को मजबूरन अपनी धन संपत्ति जमीन जायदाद सब छोड़कर दूसरी जगह भागने पर विवश होना पड़ा था। प्रोफेसर धूमल ने कहा कि देश की जनता अपने बुद्धि और विवेक से निर्णय करने की आवश्यकता है क्योंकि सामने दो विकल्प हैं। एक तरफ कांग्रेस और इंडिया गठबंधन है जो आपकी पैतृक संपत्ति और गाढ़ी कमाई पर नज़रें गढ़ाए बैठी है और दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला विकसित भारत को दृढ़ संकल्पित विकल्प है जो पहले आपको समृद्धशाली बना कर आपकी आय बढाकर आपको आत्मनिर्भर बनाकर देश को समृद्ध आत्मनिर्भर और विकसित बनाने की राह पर पिछले दस वर्षों से लगातार अथक मेहनत कर रहा है।
काँगड़ा: मिनर्वा कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी इंदौरा के छात्रों ने एक बार फिर मेरिट में आकर कॉलेज का नाम रोशन किया है। मिनर्वा कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी इंदौरा (काँगड़ा) वर्ष 2019 से फार्मेसी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा है। मिनर्वा कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के छात्र हर बार एच.पी.टी.यू. में टॉप करते हैं। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर द्वारा वर्ष 2023 के परीक्षा परिणाम घोषित किये गए। जिसमे हर बार की तरह कॉलेज की छात्रा रितिका, अनिशा व् किमी कटोच ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है। कॉलेज के हर सत्र से बेहतरीन परिणाम मिले हैं। इन परीक्षा परिणामो में बी.फार्मेसी सातवें सत्र से रितिका, अनिशा व् किमी कटोच एस.जी.पी.ए-9.50 के साथ एच.पी.टी.यू में पहले, हिमानी दूसरे व् साहिल कुमार तीसरे स्थान पर रहे। बी.फार्मेसी छठे सत्र से अर्पणा देवी एस.जी.पी.ए-8.77 के साथ आठवें, अखिल ठाकुर दसवें व् अभिषांत बारहवें नंबर स्थान पर रहे। बी.फार्मेसी तीसरे सत्र से अंकुश, सृष्टि व् अमीषा एस.जी.पी.ए-9.17 के साथ तीसरे, श्रुति और साक्षी पांचवें, चेतन व् कृतिका शर्मा छठे, अंकिता नरेंदर व् पलक सातवें, अभय आठवें, चन्दन शर्मा व् राहुल व् आतिश अत्रि, नौवें अंशुल व् करन दसवें तथा स्नेहा व् पलक ग्यारहवे स्थान पर रहे। बी. फार्मेसी प्रथम सत्र के छात्रों में अजय कुमार एस.जी.पी.ए-9.13 के साथ दूसरे व् रजत नौवें स्थान पर रहे। कॉलेज के बाकि छात्रों के परिणाम भी बहुत अच्छे रहे हैं। मिनर्वा कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के प्रिंसिपल डॉ. कपिल कुमार वर्मा व् कॉलेज चेयरमैन इंजीनियर जे.एस.पटिआल जी ने इन परिणामो के लिए सभी शिक्षकों, छात्रों और उनके अभिवावकों को बधाई दी व् छात्रों को इसी तरह अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 400 पार का नारा साकार होने जा रहा है। यह बात जिला भाजपा उपाध्यक्ष उषा बिरला ने कही। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है एवं कई संसदीय सीटों पर चुनाव भी हो चुके हैं। हालांकि लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून 2024 को जनता के समक्ष आएंगे, लेकिन नतीजे से पहले ही भाजपा ने 1-0 की बढ़त बना ली है। गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल बिना वोटिंग के ही विजय घोषित हुए हैं। उषा बिरला ने कहा कि सूरत की सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने के बाद चुनाव मैदान में उतरे अन्य आठ उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लेकर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का नारा "अबकी बार 400 पार" सफल होते हुए नजर आ रहा है। उषा बिरला ने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं, देश में चहुंमुखी विकास हुआ है । उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय सीट से भाजपा के युवा नेता केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी पहले से ज्यादा सशक्त होकर उभरे हैं एवं बहुत बड़ी जीत दर्ज करने जा रहे हैं। जिला भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने गत दिनों मीडिया में दिए अपने बयान में कहा था कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को उनकी उपलब्धियों को देखते हुए निर्विरोध लोकसभा में भेजना चाहिए, जोकि सराहनीय है एवं समर्थन करने योग्य बात है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में अपने बलबूते पर कई योजनाएं जनता के लिए चलाई हैं। इनमें सांसद खेल महाकुंभ, सांसद अस्पताल सेवा एवं सांसद भारत दर्शन जैसी उम्दा योजनाओं से समस्त संसदीय क्षेत्र की आम जनता के साथ-साथ युवा विशेषकर खिलाड़ी वर्ग एवं मेधावी छात्रों को काफी लाभ पहुंचा है। और उन्होंने विकास कार्यों को केंद्र सरकार से स्वीकृत करते हुए धर्मशाला से शिमला नेशनल हाईवे, जालंधर से मंडी नेशनल हाईवे, किरतपुर से मनाली का फोरलेन के कार्य प्रगतिशील पर हैं जिससे हिमाचल प्रदेश के टूरिज्म को भी काफी लाभ प्राप्त होगा। अभी हाल ही में उन्होंने उत्तर भारत का सबसे बड़ा नेशनल स्पोर्ट्स ऑफ़ एक्सीलेंस जिसकी लागत लगभग 200 करोड रुपए है हमीरपुर में खोला जा रहा है जिससे यहां के खिलाड़ियों को काफी लाभ प्राप्त होगा। इसके अलावा उनके विकासात्मक कार्यों में हमीरपुर का मेडिकल कॉलेज बिलासपुर में ऑल इंडिया मेडिकल कॉलेज हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज उना में पीजीआई सैटलाइट सेंटर ड्रग बलक पार्क देहरा में सेंट्रल यूनिवर्सिटी वह उनके संसदीय क्षेत्र में नादौन ,धर्मपुर, घुमारवीं में केंद्रीय विद्यालयों योजनाएं भी इसी हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में है। उन्होंने अनुराग ठाकुर का समर्थन करने का भी आग्रह किया है ताकि वह लोकसभा में और सशक्त होकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का नेतृत्व कर सकें एवं देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और मजबूत किया जा सके।
देहरा उपमंडल के तहत पड़ते घियोरी बीहन में पांग बांध के किनारे आये दिन मवेशी भरे दल-दल में फंस जा रही है। डेम किनारे चारा चरने के लिए छोड़े जा रहे मवेशी डेम किनारे बने दल-दल में रोजाना फंसने का मसला सामने आया है। इसी क्रम में उक्त मवेशियों को भरे दल-दल से निकालने का काम मच्चकुण्ड महादेव चरण सेवक से राज ठाकुर हिमाचली,जगरूप राणा,मुकेश कुमार,दिनेश कुमार, सहित अन्य सदस्य 2 महीने तक लगभग 11 भैंस दो गाय को रेस्क्यू कर चुके हैं। वहीं मच्चकुण्ड महादेव चरण सेवक की इस मुहिम की इलाके में भूरि-भूरि प्रशंसा भी हो रही है। बताते चलें डेम किनारे दल दली मिट्टी होने की वजह से यहां आये दिन मवेशी इसमें फंस जा रहे हैं जिनको निकालने का काम पिछले 1 साल से यह समाजसेवी संस्था के पदाधिकारी कर रहे हैं। जानकारी देते हुए संस्था के प्रधान राज ठाकुर ने जनता से अनुरोध किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने पशुओं को डेम किनारे न छोड़ें क्योकिं लगातार यहां मवेशी दल-दल में फंस कर चोटिल भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी टीम लगातार पिछले एक साल से यह रेस्क्यू ऑपरेशन चलाये हुए है।
जयसिंहपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राणा ने कार्यकर्ता बैठक भाजपा कार्यालय अप्पर लंबागॉंव में कहा कि 29 अप्रैल को जयसिंहपुर चौगान में पन्ना प्रमुख का विशाल सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। बैठक में भाजपा मंडल कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राणा ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं का आहवान किया। इस मौके पर देश में चल रहे लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के एक सांसद की जीत और भारतीय जनता पार्टी की जीत की शुरुआत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। इस मौके पर प्रदीप शर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विस्तारक सतीश राणा, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष वी एल शुक्ला, कुलदीप कटोच, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष विंता कटोच, सकीमा धीमान, बिंदु रकवाल,शिवा कटोच हरी दास अजय पठानीया डॉ राकेश मनहास सहित सभी मंडल कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। खेल प्रतियोगिता की शुरुआत नेरी और थुनाग के बीच वॉलीबॉल (लड़कों) मैच के साथ हुई। तीन सेटों के रोमांचक मुकाबले में नेरी ने थुनाग पर 18-25, 25-22, 26-24 के स्कोर के साथ जीत हासिल की। कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर ने कॉलेज ऑफ फॉरेस्ट्री पर सीधे सेटों में 25-13, 25-22 के स्कोर से जीत हासिल की। कबड्डी प्रतियोगिता में हॉर्टिकल्चर कॉलेज ने नेरी को 55-35 के स्कोर से हराकर दबदबा कायम किया। फॉरेस्ट्री कॉलेज ने थुनाग के खिलाफ 43-35 के स्कोर के साथ जीत हासिल की। लड़कियों के लिए ऊंची कूद स्पर्धा की बात करें तो कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर की भारती ने शीर्ष स्थान हासिल किया। वानिकी से मान्या और नेरी से पूर्णिमा ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों में वानिकी महाविद्यालय के मृदुल ने ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नेरी के आवेश नेगी और अविष्कार क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
डॉ. यशवंत सिंह परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में आज 8वीं वार्षिक इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। समग्र छात्र विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के चार घटक कॉलेजों के 320 छात्र भाग ले रहे हैं। इनमें मुख्य परिसर से बागवानी कॉलेज और वानिकी कॉलेज और नेरी और थुनाग से बागवानी और वानिकी कॉलेज शामिल हैं। उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेश्वर सिंह चंदेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में प्रोफेसर चंदेल ने कहा कि सर्वांगीण विकास में पाठ्येतर गतिविधियों की भूमिका महत्वपूर्ण हैं। प्रोफेसर चंदेल ने कहा कि खेल और अन्य पाठ्येतर गतिविधियां हमारे विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम का अभिन्न अंग हैं, जो छात्रों के समग्र व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उन्होंने अनुशासन को बढ़ावा देने और सहनशक्ति बढ़ाने में खेलों के महत्व को रेखांकित किया। मुख्य अतिथि और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए डीन छात्र कल्याण डॉ. राजेश भल्ला ने सभी प्रतियोगिताओं में खेल भावना से भाग लेने पर ज़ोर दिया। उन्होंने छात्रों से प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र से परे, अपने जीवन पर खेलों के सकारात्मक प्रभाव को पहचानने का आग्रह किया। इस मौके पर खेल भावना की शपथ तृतीय वर्ष के छात्र और पिछले वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मोनू पटियाल ने दिलाई। चारों कॉलेजों की टीमों ने मार्च पास्ट के दौरान अपने अनुशासन का परिचय दिया। अगले तीन दिनों में, छात्र विभिन्न ट्रैक और फील्ड कार्यक्रमों में भाग लेंगे। ट्रैक इवेंट में 100, 200, 400, 800, 1500, 3000, 5000 और 10000 मीटर दौड़ के साथ-साथ 4 x 100 और 4 x 400 मीटर जैसी टीम रिले की प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। शॉट पुट, जवेलीन थ्रो, डिस्कस थ्रो, लंबी कूद, ऊंची कूद और ट्रिपल जंप जैसी फील्ड स्पर्धाएं भी आयोजित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, टीमें फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और शतरंज में प्रतिस्पर्धा करेंगी। समग्र विजेता की घोषणा करने के लिए सभी आयोजनों के परिणाम जोड़े जाएंगे। खेल प्रतियोगिता की शुरुआत नेरी और थुनाग के बीच वॉलीबॉल (लड़कों) मैच के साथ हुई। तीन सेटों के रोमांचक मुकाबले में नेरी ने थुनाग पर 18-25, 25-22, 26-24 के स्कोर के साथ जीत हासिल की। कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर ने कॉलेज ऑफ फॉरेस्ट्री पर सीधे सेटों में 25-13, 25-22 के स्कोर से जीत हासिल की। कबड्डी प्रतियोगिता में हॉर्टिकल्चर कॉलेज ने नेरी को 55-35 के स्कोर से हराकर दबदबा कायम किया। फॉरेस्ट्री कॉलेज ने थुनाग के खिलाफ 43-35 के स्कोर के साथ जीत हासिल की। लड़कियों के लिए ऊंची कूद स्पर्धा की बात करें तो कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर की भारती ने शीर्ष स्थान हासिल किया। वानिकी से मान्या और नेरी से पूर्णिमा ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों में वानिकी महाविद्यालय के मृदुल ने ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नेरी के आवेश नेगी और अविष्कार क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
भारतीय थल सेना के हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ के अतिरिक्त भर्ती महानिदेशक मेजर जनरल केपी सिंह (विशिष्ट सेवा मेडल) ने मंगलवार को सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले जिलों में आयोजित की जा रही अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बिलासपुर के परीक्षा केंद्र मॉडर्न आर्किटेक्चर इनफ्रा सर्विस प्रोवाइडर और हमीरपुर के गौतम ग्रुप ऑफ कालेज तथा आयन डिजिटल जोन में स्थित ऑनलाइन परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि अग्निपथ योजना के अंतर्गत थल सेना में हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर जिलों के युवाओं की अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा 22 अप्रैल से 7 मई तक इन जिलों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ली जा रही है।
जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मंगलवार को ज्वालामुखी के खुंडियां, बारीकलां तथा लगडू में पोलिंग बूथों का तथा नगरोटा विस क्षेत्रों के बड़ोह क्षेत्र में विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया तथा बूथ लेवल अधिकारियों को बुजुर्गों, महिलाओं व दिव्यांगों की सुविधा के लिए मतदान केन्द्रों में रैंप, सुलभ शौचालय, पेयजल व उचित प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को पोलिंग बूथों की स्थापना के लिए चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार आवश्यक प्रबंधों की रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। उपायुक्त ने कहा कि कांगड़ा जिला के 15 विधानसभा क्षेत्रों में 1642 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं जिसमें 33 माॅडल पोलिंग बूथ स्थापित किए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया जा सके। इसमें प्रत्येक विस क्षेत्र में दो-दो तथा ज्वालामुखी, देहरा, जसवां प्रागपुर में तीन-तीन माॅडल पोलिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कांगड़ा जिला के विभिन्न विस क्षेत्रों में 29 पोलिंग बूथ महिलाओं द्वारा संचालित किए जाएंगे इसके साथ ही आठ पोलिंग स्टेशन दिव्यांगों तथा धर्मशाला का दाड़ी बूथ युवाओं द्वारा संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला में कुल मतदाताओं की संख्या 1328768 है जिसमें पुरूष मतदाता छह लाख 79 हजार 472 महिला मतदाता छह लाख 49 हजार 292 मतदाता हैं। 18-19 वर्ष आयु वर्ग के नए मतदाताओं की संख्या 10441 है जबकि दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 9938 है। अस्सी वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं की संख्या 37,505 है। उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन-2024 प्रक्रिया निष्पक्ष तथा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न करवाने के लिए नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए हैं जिसमें काूनन व्यवस्था के लिए एसपी कांगड़ा तथा एसपी नुरपुर, स्वीप के लिए एडीसी, ईवीएम प्रबंधन के लिए एडीएम, आदर्श आचार संहिता एमसीसी के लिए एडीएम, परिवहन के लिए डीएम एचआरटीसी, दिव्यांगजनों के लिए जिला कल्याण अधिकारी को नोडल आफिसर तैनात किया गया है। इस अवसर एसडीएम ज्वालामुखी डा संजीव शर्मा, एसडीएम नगरोटा मुनीष शर्मा भी उपस्थित थे।
भारतीय डाक विभाग के अंतर्गत हिमाचल डाक सर्कल शिमला के अधीन सोलन डाक मण्डल द्वारा स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए ‘ढाई आखर पत्र-लेख प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। अधीक्षक डाकघर सोलन आर.डी. पाठक ने बताया कि सोलन मण्डल के अधीन बी.एल. सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, शामती की छात्रा कुमारी अपूर्वा नेगी ने इस प्रतियोगिता में हिमाचल परिमण्डल स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया।अधीक्षक डाकघर सोलन ने कुमारी अपूर्वा नेगी को पुरस्कार राशि 05 हजार रुपए का चेक तथा एक प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से भविष्य में ‘ढाई आखर पत्र-लेखन प्रतियोगिता’ वर्ष 2024-25 में भाग लेने का आग्रह किया।
अर्की उपमण्डल की राजकीय (बाल) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में आज सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप) के तहत विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। स्वीप नोडल अधिकारी प्रो. यशपाल शर्मा ने अभियान की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि निर्वाचन विभाग की मतदाता जागरूकता की पहल में विद्यालय के विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। विद्यार्थी अपने अभिभावकों, रिश्तेदारों और अपने आस-पड़ोस में लोगों को मताधिकार के प्रयोग हेतु जागरूक करें, ताकि लोकतंत्र को ओर मज़बूत बनाया जा सके। नोडल अधिकारी प्रो. यशपाल शर्मा ने सभी विद्यार्थियों, स्कूल के समस्त कर्मचारियों से लोकसभा चुनाव-2024 में अपने मत का प्रयोग करने की अपील की। स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. हेमराज सूर्य ने कहा कि लोकतंत्र की मज़बूती के लिए सभी लोगों की निर्वाचन में सहभागिता आवश्यक है। विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेंद्र ठाकुर ने भी सभी विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने माता-पिता तथा परिचितों को मतदान के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर निर्वाचक पर्यवेक्षक अनिल कुमार, बूथ स्तर अधिकारी तथा स्कूल के कर्मचारी व अध्यापक उपस्थित थे।
सेना भर्ती कार्यालय, शिमला से सोमवार को 69 नए भर्ती अग्निवीर ट्रेनिंग सेंटरों के लिए रवाना हो गए I छह महीने तक इन जवानों को कड़ी मिलिट्री ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद वह भारतीय सेना के अग्निवीर कहलाए जायेंगे I सेना भर्ती कार्यालय, शिमला के भर्ती निदेशक, कर्नल पुष्विंदर कौर ने बताया कि 01 मई से पहले इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगाI 2 मई से सभी अग्निवीरों की ट्रेनिंग शुरू होगी I उन्होंने बताया कि इस साल भर्ती कार्यालय शिमला से 432 अग्निवीर चयनित हो चुके है और उन्हें निर्धारित अनुसूची अनुसार ट्रेनिंग के लिए रवाना किया जाएगा I भर्ती कार्यालय से विदाई करते वक्त उन्होंने अग्निवीरों इस उपलब्धी के लिए बधाई दी और सूचित किया की सभी अपना ट्रेनिंग पूरी निष्ठा तथा लगन से पूरा करेंगे और भविष्य में अपने माता पिता तथा अपने कौर का नाम अभिमान से ऊँचा करेंगे।
मिनर्वा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन इंदौरा में विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य पर संस्थान के प्राचार्य डॉ प्रशांत कुमार व अध्यापक एवं सभी प्रशिक्षु अध्यापकों ने मिलकर पौधा रोपण किया। इस दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएओं का आयोजन मिनर्वा कॉलेज के इको के सौजन्य से हुआ। इस कार्यक्रम का समन्वय सुश्री रमा कुमारी ने किया। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्लास्टिक से बने गमलों में नए पौधे लगाकर, फूलों की क्यारियों की सफाई करके तथा परिसर में पक्षियों के लिए हाथ से बने घोंसले, अनाज के बर्तन और पानी के बर्तन रखकर इस उत्सव को सफल बनाया। साथ ही पोस्टर मेकिंग सत्र भी आयोजित किया गया। संकाय सदस्यों और छात्रों ने परिसर के हरितीकरण और सौंदर्यीकरण के अनुभव का आनंद लिया।
पुलिस जिला नूरपुर के अन्तर्गत थाना इन्दौरा पुलिस द्वारा बरोटा में महिला को 6.46 ग्राम चिट्ठे सहित किया गिरफतार। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नुरपुर अशोक रतन ने बताया कि थाना इन्दौरा पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर महिला से छानवीन के दौरान 6.46 ग्राम चिट्टा बरामद किया। जिसमें लक्ष्मी पत्नी स्वर्गीय संदीप कुमार को नशे के कारोबार में संलिप्त होने में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है व नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त महिला के खिलाफ नशे के कारोबार में संलिप्त होने पर इन्दौरा थाना में 1 मामला पहले से ही चल रहा हैं।
मिनर्वा कॉलेज आफ एजुकेशन इंदौरा में 22 अप्रैल को अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि व प्रवक्ता के रूप में कपड़ा मंत्रालय से सेवानिवृत्त कुलविंद्र और उत्पाद शुल्क कराधान अधिकारी सेवानिवृत्त जगदीश राज सैनी ने शिरकत की। संगोष्ठी का संचालन डॉ नीतू महाजन ने किया। कालेज के प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जरनैल सिंह पटियाल ने मिनर्वा परिवार की तरफ से इस संगोष्ठी में उपस्थित अतिथियों का तहे दिल से स्वागत व अभिनंदन किया। इस उपलक्ष्य पर श्री कुलविंद्र ने बी.एड के प्रशिक्षु अध्यापकों को बताया कि हस्तशिल्प की जड़ें प्राचीन सभ्यताओं के ग्रामीण शिल्प - सामग्री-सामान की आवश्यकताएं हैं, और कई विशिष्ट शिल्प सदियों से प्रचलित हैं, जबकि अन्य आधुनिक आविष्कार या शिल्प के लोकप्रियकरण हैं जो मूल रूप से एक सीमित भौगोलिक क्षेत्र में प्रचलित थे। आम तौर पर और कभी-कभी किसी विशेष शिल्प या व्यापार की ओर छात्रों के कौशल और रचनात्मक रुचियों को विकसित करने के रूप में देखा जाता है, हस्तशिल्प को अक्सर अनौपचारिक और औपचारिक रूप से शैक्षिक प्रणालियों में एकीकृत किया जाता है। अधिकांश शिल्पों में कौशल के विकास और धैर्य के प्रयोग की आवश्यकता होती है, लेकिन इन्हें वस्तुतः कोई भी सीख सकता है।उसी दौरान जगदीश राज सैनी ने बताया कि किस तरह से उत्पाद शुल्क के लिए सरकार द्वारा फंड दिया जाता हैं। उसका हमें ज्ञान कैसे रखना है उसका हमें पता होना चाहिए। अंत में कालेज प्राचार्य डॉ प्रशांत कुमार ने कुलविंद्र और जगदीश राज सैनी का धन्यवाद किया कि आपने हमारे कालेज के छात्रौं के समक्ष हस्त कला शिल्प की जानकारी सांझा की। इस संगोष्ठी में सभी अध्यापक वर्ग भी उपस्थित रहे।
HRTC पैंशनर कल्याण संगठन,मण्डी इकाई की आम सभा का आयोजन 22-4-2024 को वरिष्ठ नागरिक भवन में हुआ। सर्व श्री के डी अवस्थी, अनूप कपूर प्रधान, रोशन लाल कटोच महासचिव के साथ अन्य पदाधिकारीयों एवं कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया।बैठक में पैंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस बैठक में सर्व श्री चमन लाल शर्मा, सुरेश चन्द्र, देवी सिंह, चन्द्र सिंह, प्रेम सिंह रावत, बलवन्त सेन ,पवन शर्मा,इत्यादि लगभग 200 पैंशनरों ने भाग लिया। बैठक में HRTC पैनशरों की प्रमुख समस्यायों व मांगों पर चर्चा हुई। जिसमें में प्रमुखता से 65,70,75 वर्ष के कार्यकाल के पश्चात प्रबंधन द्वारा 5,10,15 % पैंशन बृधि देने के माननीय सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय व ट्रिब्यूनल के पैंशनरों के हित में 8 वर्षों की लम्बी लड़ाई के पश्चात आए फैसले का लाभ केवल न्यायालय में गए। 66 याचिकाकर्ता पैंशनरो को ही जारी करके संविधान के Article 14 के अन्तर्गत समानता के अधिकार का हनन किया है। क्योंकि एक ही संस्थान में समान स्थिति वाले पैंशनरों के लिए अलग-अलग नियम नहीं हो सकते। इस प्रकार प्रबंधन 5000 के लगभग पैंशनरों को पुनः कानुनी पचड़े में डालकर बुजुर्गो को कोर्ट के चक्कर में डालकर प्रताड़ित करने पर आमादा है, जिससे पैशनरों में भारी रोष है और सरकार व प्रबंधन के विरोध मे सड़कों पर धरना प्रदर्शन करने को तैयार हैं। बैठक में सरकारी पैंशनरों को 2016 से संसोधित वेतनमान, बाकि बचे पैंशन एरियर की एक और अतिरिक्त किस्त के भुगतान की भी घोषणा हो गई है। परन्तु दुर्भाग्यवश परिवहन पैंशनरों को आज दिन तक, पिछली सरकार के समय से लगभग दो वर्षों से लम्बित पहली किस्त रू. 50000/- की अदायगी भी नहीं की गई। अतः HRTC पैंशनर को तुरंत दोनों किस्तों का भुगतान करके न्याय करने की गुहार की गई। सालों से लम्बित चिकित्सा बिलों का समय पर भुगतान न करने पर रोष प्रकट किया गया। 8-6-22 को पुर्व सरकार के समय टालैन्ड चौक, शिमला में HRTC पैंशनरों कल्याण संगठन द्वारा शान्ति पूर्ण प्रदर्शन के दौरान छोटा शिमला चौकी में पैंशनरों व वरिष्ठ नागरिकों के विरुद्ध दर्ज पिछली सरकार द्वारा बेबुनियाद व भेदभाव पूर्ण FIR को निरस्त किया जाए। अतः मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री महोदय से निवेदन है प्रबंधन द्वारा पैंशनरों व बुजुर्गो से हो रहे भेदभाव का संज्ञान ले, ताकि व्यर्थ की कानूनी लड़ाई व कोर्ट में लाखों रुपए के खर्चों से बचा जा सके, जो न तो सरकार व न ही पैंशनरों के हित में होगी। अतः न्यायालयों के निर्णय के अन्तर्गत HRTC के बिना भेदभाव के सभी पैंशनरों को इसका तुरंत लाभ दिया जाए व संसोधित वेतनमान के एरियर की लम्बित दो किस्तों का भी तुरन्त भुगतान किया जाए, अन्यथा संगठन को अन्याय व भेदभावपूर्ण व्यवहार के विरोध में सड़कों पर उतर कर आन्दोलन करने पर विवश होना पड़ेगा, जबकि संगठन सरकार व प्रबंधन से सौहार्दपूर्ण सम्बन्ध का पक्षधर है।
नगर मेडिकल ब्लॉक में कार्यांवित संस्था हँस फाउंडेशन की मोबाईल मेडिकल यूनिट ईकाई 1 ने 22 अप्रैल को औटो यूनियन मनाली में ऑटो चालकों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। साथ ही स्वस्थ शरीर के दौरान बाउल केंसर के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। स्वास्थ्य शिविर के दौरान 50 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य निरीक्षण किया गया व आवश्यक अनुसार लैब टेस्ट भी किए गए। साथ ही लोगों को दवाइयां भी वितरित की गई। इस मौके पर मोबाइल मेडिकल यूनिट 1 में डॉ सारांश, समाजिक सुरक्षा अधिकारी गौरव शर्मा ,लेब टेकनीशियन नागन देवी व फार्मासिस्ट निकिता, प्रधान शिशुपाल अन्य सदस्य मौजूद रहे। लोगों के द्वारा हंस फाऊंडेशन की इस अनूठी मुहिम की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को संचालित करते रहने की स्वीकृति दी है। अंत में पंचायत सदस्यो ने सभी टीम का धन्यवाद किया।
भारतीय जनता पार्टी मण्डल बड़सर की बैठक विधायक त्रिलोक जबांल की अध्यक्षता में हुई । जिसमें आगामी चुनावों की रणनीति तय की गई साथ ही बड़सर भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारी को इस संबंध में दायित्व भी सौंपा गए । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनावों में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भारी से भारी मतों से लीड दिलवाकर केंद्र भेजेंगे। साथ ही बड़सर के विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल को भी विजय बनाएंगे। वहीं इस अवसर पर पार्टी प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल ने पदाधिकारी को संबोधित करते हुऐ कहा की प्रदेश में वर्तमान सरकार का खजाना खाली है और बिना बजट के ही घोषणाएं की जा रही हैं जो पूरी ही नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह की नाइंसाफी बड़सर विधानसभा के लोगों से की जा रही है उसका भी जनता आगामी चुनाव में जवाब देगी।
इंदौरा विधायक मलेन्द्र राजन ने आज अपना 50वां जन्मदिन मनाया। यह जन्मदिन मलेन्द्र राजन ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया, विधायक ने की दिव्यांग बच्चों के घर जाकर उन्हें फल व मिठाईयां बांटी, इसके साथ ही विधायक ने अपनी नीजी कमाई से 2 दिव्यांग बच्चों को विह्लचेयर भी दी गई।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काँगड़ा के विभाग संयोजक अभिनव चौधरी ने बयान जारी करते हुए कहा हैं कि हिमाचल प्रदेश की सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल होती आ रही है। अगर कल की ही बात की जाए तो पालमपुर बस स्टैंड पर एक युवक ने युवती पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। युवक ने दराट से एक के बाद एक 10 बार युवती पर वार किए। इससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई जिस कारण उसकी उंगलियां भी कट गई है इसके बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। और युवती को वहाँ से पी जी आई हॉस्पिटल चंडीगढ़ रेफ़र कर दिया गया। उन्होंने यह भी कहा ऐसी घटनाएं हिमाचल प्रदेश जैसे प्रदेश की छवि को शर्मसार कर रही है। और कही न कही प्रदेश में कानून का भय कम होने के कारण ऐसी घटनाएं हिमाचल में बढ़ती जा रही है। कही हिमाचल में पूर्व विधायक को मारने की घटना सामने आती है तो कही प्रदेश की बेटी पर बस स्टैंड पर दिन दहाड़े हमला करने का प्रकरण हमारे समक्ष आता है। आज पुलिस प्रशासन कांगड़ा के उच्चाधिकारी एक प्रेस कॉन्फ़्रेन्स के माध्यम से कहते हैं कि इस तरह की घटनाओं का पुलिस प्रशासन के लिए अनुमान लगाना बहुत मुश्किल होता है और नहीं लगाया जा सकतालेकिन बात यहाँ क़ानून व्यवस्था की नहीं पुलिस प्रशासन का जो डर है वो डर अपराधियों के अंदर नहीं रहा है वो डर ख़त्म हो गया है। और बेख़ौफ़ होकर वो अपराधी ऐसे ऐसे अपराधों को अंजाम दे रहे हैं देखा जाए तो बीते दिनों पालमपुर पनापर में गला रेतकर महिला की हत्या उसके साथ ये अंजाम बहुत ही निंदनीय घटना है पुलिस प्रशासन हाथ पे हाथ रखकर बैठा हुआ है। उन्होंने कहा साथ ही साथ प्रदेश सरकार के जो मुखिया हैं और सरकार के जो नुमाइंदे हैं,साथ ही स्थानीय प्रतिनिधि उनका अभी तक कोई भी बयान इन घटनाओं को लेकर नहीं आता है चाहे वो पालमपुर बस स्टैंड में घटी घटना हो या पन्नापर में महिला की गला रेतकर हत्या हो ये प्रदेश सरकार भी अपने मुँह पर टेप लगाए बैठी है। इस घटना के कारण आज प्रदेश की हर एक युवती डरी हुई है। तथा पूरे प्रदेश में डर का माहौल बना हुआ है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज आम जनमानस के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन का नेतृत्व किया एवं चक्का जाम किया, एवं चूड़ियाँ लाकर प्रदर्शन से इस सोए हुए प्रशासन को जगाने का काम भी किया। और वहाँ मंच से ये भी कहा कि अगर जल्द से जल्द प्रशासन इस घटना पर कोई कार्रवाई नहीं करती है तो विद्यार्थी परिषद आम जनमानस के साथ मिलकर बड़े से बड़ा आंदोलन करेगी जिसका ज़िम्मेदार केवल और केवल वह सोया हुआ प्रशासन होगा।और चरमराती डगमगाती प्रदेश की सरकार इसकी ज़िम्मेदार होगी।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कल पूरे प्रदेश भर में पालमपुर में घटी इस शर्मनाक घटना को लेकर हर जिला केन्द्र पर धरना प्रदर्शन करेंगे एवं ये लड़ाई विद्यार्थी परिषद जब उस युवती के साथ इंसाफ़ नहीं हो जाता तब तक लड़ेगी। अभाविप इस घटना कि कड़ी निंदा करती है वह प्रदेश की छवि को बिगड़ने वाली घटना फिर से हिमाचल में न हो इस लिए कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग करती है। साथ ही साथ प्रदेश के लोगो से ये मांग करती है कि ऐसी विकृत कृतज्ञ करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ एक जुट हो ताकि इस प्रदेश को फिर से देव भूमि के रूप में जाना जा सके।
कांग्रेस वॉर रूम के सह अध्यक्ष महेश्वर सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है जबकि भाजपा मुद्दाविहीन है। इसी कारण भाजपा ने प्रचार जा स्तर गिरा दिया है। उन्होंने कहा कि अभी कांग्रेस ने दो ही प्रत्याशी मैदान में उतारे है उससे भाजपा के छक्के छूट गए हैं जब बाकी प्रत्याशी मैदान में उतरेंगे उस समय क्या होगा।कहा कि भाजपा ने प्रदेश में सरकार गिराने का असफल प्रयास जो किया उससे भाजपा का असली चेहरा जनता के समक्ष आ गया है। इसी कारण बीजेपी का प्रचार निम्न स्तर का हो गया है। यहां बयानबाजी का स्तर भी गिर चुका है जिस प्रकार कंगना ने कांग्रेस के प्रत्याशी को पप्पू की संज्ञा दी रहे हैं उन्हें मालूम नहीं कि विक्रमादित्य सिंह पप्पू नही कांग्रेस का ब्रह्मास्त्र हैं। मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री ने इस ब्रह्मास्त्र को चलाया है। इसका आकलन भाजपा हार के बाद ही करेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी का प्रचार निम्न स्तर का है जहां हुड़दंगियों ने पूर्व मुख्यमंत्री को भी प्रचार के दौरान गिरा दिया। ऐसा लगा कि कार्यकर्ता प्रचार नही हुड़दंगी कर रहे हैं। वहीं उन्होंने कंगना पर निशाना साधते हुए कहा कि त्रासदी के समय कंगना थी यहां तक कि भाजपा ने भी आपदा के समय कांग्रेस के संकल्प का विरोध किया। भाजपा ने केवल प्रदेश में अराजकता का माहौल फैलाया है और जनता को मिलने वाली योजनाओं का विरोध किया है।
मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सभागार में बीते दिन शिक्षक विभाग द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर के दार्शनिक विचारों पर साप्ताहिक सेमिनार का आयोजन किया गया। संगोष्ठी भीम राव अम्बेडकर के जीवन तथा भारतीय संविधान , उनके अमूल्य योगदान पर आधारित थी। जिसमें उपस्थित सभी सहायक अभिवक्ता ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये। सहायक अभिवक्ता डॉ. मोनिका ने डॉ. भीम राव अम्बेडकर के संघर्ष भरे जीवन का बखान किया।डॉ। ईशा शर्मा, डाॅ. नीतू ने डॉ. भीम राव अम्बेडकर साहेब जी के जीवन परिचय का वर्णन किया। प्रधानचार्य डाॅ. प्रशांत कुमार ने अपने संदेश में बताया कि बाबा साहब भीम राव अंबेडकर आधुनिक भारतीय चिंतको मैं एक प्रतिनिधि नाम हैं। वह एक प्रसिद्ध अर्थशास्त्री, कानूनविद्,राजनेता तथा समाज सुधारक।अपने प्रगतिशील और रोशन व्यक्तित्व के कारण और आज भी लाखों लोग प्रेरणास्त्रोत हैं। प्रधानचार्य डाॅ. प्रशांत कुमार ने सभी उपस्थित श्रोताओं का सहयोग के लिए धन्यवाद।
पुलिस जिला नूरपुर के अन्तर्गत थाना डमटाल पुलिस द्वारा छन्नी में घर से महिला को 26.18 ग्राम चिट्ठे सहित किया गिरफतार। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नुरपुर अशोक रतन ने बताया कि थाना डमटाल पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर महिला के घर से छानवीन के दौरान 26.18 ग्राम चिट्टा बरामद किया। जिसमें रुबी पत्नी अजय कुमार को नशे के कारोबार में संलिप्त होने के मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है व नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त महिला के खिलाफ नशे के कारोबार में संलिप्त होने पर अलग अलग थानों में 7 मामले पहले से ही चल रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने जिला भाजपा की महिला रैली को फ़्लॉप क़रार देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं के 15 सौ रुपया की सम्मान निधि को रोकने का कार्य किया है। ऐसे में उनको कोई नैतिक अधिकार नहीं है कि वह महिलाओं के बारे में कुछ कहे या इस तरह के महिला सम्मेलन कर सके। भाजपा नेताओं को इस रैली में यह भी स्पष्ट करना चाहिए था कि उन्होंने किस आधार पर कांग्रेस द्वारा दिए गए पंद्रह सौ रूपए की सम्मान निधि को रोका। सुरेश कुमार ने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिला अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ती रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने महिलाओं को 15 सौ रुपया की सम्मान निधि देकर ऐतिहासिक कार्य किया है ।ऐसे में प्रदेश की महिलाएँ अब भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है और वह कांग्रेस को ही वोट करेगी। उन्होंने कहा है कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह राशि प्रदेश की महिलाओं को प्यारी बहना सम्मान निधि योजना में दी है ऐसे में प्रदेश की हर महिला उन्हें अपना भाई मानती है और सभी बहने अपने भाई को इन चुनावों में और मज़बूती प्रदान करेंगी।
काँगड़ा: देहरा शहर में कल पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। जानकारी देते हुए कनिष्ठ अभियंता जल शक्ति विभाग प्रतीक बैंस ने बताया कि देहरा टाउन पेयजल योजना का बिजली का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण रविवार को पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।
मजदूर संघ के नेता एवं ग्राम पंचायत चौली के उप प्रधान दलीप सिंह वर्मा ने कहा कि “जल ही जीवन है” यह हम हमेशा से सुनते और पढ़ते आए हैं। लेेेेकिन जल के बिना सुनहरे कल की कल्पना नहीं की जा सकती। उतना ही सच ये भी है कि जल-संकट का समाधान जल के संरक्षण से ही है। दलीप सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रति व्यक्ति पानी की उपलब्धता तेजी से घटती जा रही है। यदि पानी के उपयोग का यही सिलसिला जारी रहा तो स्वच्छ जल की उपलब्धता भविष्य में धीरे-धीरे और घट जाएगी। वहीं दलीप सिंह वर्मा ने कहा कि जल कुदरत की अनुपम, अमूल्य और सर्वश्रेष्ठ देन है और उसे बचाना हम सबका दायित्व है। अज्ञानतावश हम कितना पानी अपनी दैनिक आवश्यकताओं में फालतू वहा देते हैं। इन्होंने कहा कि उदाहरण के तौर पर हम घरों में पानी का प्रयोग बर्तन धोने, कपड़े धोने, फर्श एवं शौचालय की साफ़-सफाई आदि सभी कार्यों में करते हैं। स्वयं की सूझबूझ से इन तमाम कार्यों में पानी की खपत को कम किया जा सकता है। इन सभी बातों को देखते हुए हम सबका यह दायित्व बनता है कि हम पानी की उपयोगिता को समझें और इसका सदुपयोग करें। इसके साथ ही बारिश के पानी का संग्रहण करने के लिए छोटे-छोटे तालाब, कुएं, बावड़ी आदि का जगह-जगह निर्माण किया जाना चाहिए और अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। इसके साथ ही प्रदूषित हुए जल का शुद्धिकरण किया जाना चाहिए ताकि उसे पुनः प्रयोग में लाया जा सके। समाजसेवी दलीप सिंह वर्मा ने कहा कि अक्सर देखने को मिलता है कि देश के कई क्षेत्रों में गर्मी के मौसम में पेयजल की किल्लत होने लगती है। इसलिए हमें जल का सदुपयोग करना चाहिए, क्योंकि जल कुदरत की बहुमूल्य देन है और आगामी पीढ़ी तक संजो कर रखना हमारी जिम्मेवारी है। वहीं जनसहभागिता के साथ-साथ सरकार को ऐसे प्रावधान खोजने में योगदान देना होगा जिससे पेयजल की सुरक्षित, सुलभ, सस्ती, उपयुक्त और नियमित आपूर्ति हो सके।
सड़कों-स्ट्रीट लाइट्स को चकाचक करने, बेहतर पार्किंग बनाने के दिए निर्देश जिला प्रशासन तथा एचपीसीए के बीच तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित काँगड़ा: धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में पांच तथा नौ मई को प्रस्तावित आईपीएल क्रिकेट मैच के प्रबंधों को लेकर जिला प्रशासन तथा एचपीसीए के अधिकारियों के बीच शनिवार को क्रिकेट स्टेडियम में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि पांच मई को पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स तथा नौ मई को पंजाब किंग्स बनाम राॅयल चैलेंजर बेंगलुरू के बीच आईपीएल टी-ट्वंटी मैच प्रस्तावित है। उन्होंने मैच के दौरान खिलाड़ियों तथा दर्शकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पुख्ता कदम उठाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने आयोजन के संदर्भ में कानून, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, सड़कों की मुरम्मत, शहर की साफ-सफाई तथा अग्निशमन सेवाओं इत्यादि सहित अन्य संबंधित तैयारियों का जायजा लिया और इस बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को मैच के आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को आईपीएल मैच के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को धर्मशाला के आस-पास के क्षेत्र में मुरम्मत योग्य सड़कों का कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि आयोजन से पहले धर्मशाला तथा इसके आसपास के क्षेत्रों की सड़कें तथा लाइट व्यवस्था चकाचक होगी। पेयजल, पार्किंग की बेहतर व्यवस्था के लिए भी प्लान तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि मैच के आयोजन के दौरान वाहनों की पार्किंग के लिए निर्धारित स्थलों की नम्बरिंग करके दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाएंगे। उन्होंने लोगों की सुविधा के लिए निकासी गेटों से पार्किंग स्थलों तक दिशा सूचक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को स्टेडियम में अग्नि संबंधी आपातकालीन प्रबंधों का निरीक्षण करने तथा आवश्यक अग्निशमन सेवाएं सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीसी सौरभ जस्सल, एडीएम डा हरीश गज्जू, एएसपी हितेश लखनपाल तथा एचपीसीए के एचपीसीए प्रबंधकों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
क्या पार्लियामेंटरी बोर्ड ने जयराम को ओपीएस पर फ़ैसला करने को अधिकृत कियाः चंद्रशेखर **जयराम पर चढ़ी फ़िल्मी संगत की रंगत, तथ्य भी भूले हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक चंद्रशेखर ने कहा है कि पुरानी पेंशन स्कीम मामले में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर फ़िल्मी संगत की रंगत चढ़ गई है और वह तथ्य भी भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों की पुरानी मांग को पूरा करते हुए पहली ही कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल की और हिमाचल प्रदेश अपने मूल स्वरूप में पुरानी पेंशन को बहाल करने वाले देश का पहला राज्य बना। जबकि अब नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कर्मचारियों को गुमराह करने के लिए तथ्यहीन बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रत्याशी कांग्रेस सरकार द्वारा बहाल की गई पुरानी पेंशन स्कीम के वजूद को ही नकार रही हैं और बार-बार यह कह रही हैं कि कांग्रेस ने तो ओपीएस दी ही नहीं। जबकि राज्य सरकार ने मंडी जिला के एक हजार से अधिक रिटायर्ड कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दे दिया है और जिला में काम कर रहे 22 हजार से अधिक कर्मचारियों को ओपीएस के दायरे में लाकर उनका भविष्य सुरक्षित किया है। इसलिए वह अपने तथ्य भी ठीक करें और भाजपा प्रत्याशी का ज्ञानवर्धन भी करें। चंद्रशेखर ने कहा कि जयराम ठाकुर स्पष्ट करें कि क्या भाजपा ने अपनी राष्ट्रीय नीति में बदलाव करते हुए पुरानी पेंशन स्कीम को देश भर में लागू करने का फ़ैसला कर लिया है। क्या भाजपा पार्लियामेंटरी बोर्ड से जयराम ठाकुर को पुरानी पेंशन पर फ़ैसला करने की शक्ति दे दी है। अगर पुरानी पेंशन को लागू करने का फ़ैसला भाजपा का है, तो राजस्थान में भाजपा की सरकार बनते ही कांग्रेस सरकार के समय दी गई पुरानी पेंशन को दोबारा बंद क्यों कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब पिछली भाजपा सरकार के समय कर्मचारी पुरानी पेंशन की माँग कर रहे थे तो मुख्यमंत्री रहते हुए जयराम ठाकुर ने कर्मचारियों को एक बार भी बातचीत के लिए नहीं बुलाया। बल्कि आंदोलन करने पर कर्मचारियों को पुलिस से पिटवाया गया, उन पर पानी की बौछारें चलाई गई और उनकी मज़ाक़ बनाया गया। कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि पुरानी पेंशन माँगने पर कर्मचारियों को चुनाव लड़ने की चुनौती दी गई। हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारी जयराम ठाकुर की उन अपमानजनक बातों को भूले नहीं हैं। चंद्रशेखर ने कहा कि जो काम पूर्व की भाजपा सरकार नहीं कर पाई, वह काम वर्तमान राज्य सरकार ने अपनी पहली ही कैबिनेट बैठक में किया। पुरानी पेंशन बहाल न कर पाना जयराम ठाकुर की व्यक्तिगत नैतिक हार है और अब वह कर्मचारी वर्ग को भ्रमित करने के लिए तथ्यहीन बयान दे रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश का कर्मचारी वर्ग भूला नहीं कि वर्ष 2002 में भाजपा सरकार के कार्यकाल में राष्ट्रीय नीति के तहत ही पुरानी पेंशन स्कीम को बंद कर न्यू पेंशन स्कीम लागू की थी। भाजपा ने कर्मचारियों से पेंशन ही नहीं छीनी थी, बल्कि उनका आत्मसम्मान और स्वाभिमान भी छीन लिया था और बुढ़ापे में उन्हें दर-दर की ठोकरें खाने को बेहाल छोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि जब आम परिवार से निकलकर मुख्यमंत्री की कुर्सी तक ठाकुर सुखविंदर सिंह पहुँचे तो उन्होंने कर्मचारियों की पीड़ा को समझा और बिना किसी राजनीतिक स्वार्थ के पुरानी पेंशन बहाल की। एनपीएस में जिन कर्मचारियों को पहले 2500 रुपए पेंशन मिल रही थी, उन्हें पुरानी पेंशन लागू होने से आज 25 हजार रुपए तक पेंशन मिल रही है।
1500 रुपए पेंशन रुकवाने बार-बार चुनाव आयोग क्यों जा रही भाजपाः जैनब **भाजपा महिलाओं का सशक्तिकरण बर्दाश्त नहीं कर पा रही हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने भाजपा पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा महिलाओं का सशक्तिकरण बर्दाश्त नहीं पा रही है, इसलिए महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन प्रदान करने में अड़ंगे लगा रही है और बार-बार चुनाव आयोग के पास जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने अपने चुनावी गारंटी को पूरा करते हुए महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए पेंशन प्रदान करने के लिए इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि आरंभ की है। लेकिन पहले से जारी एक योजना को भाजपा नेता चुनाव आचार संहिता की आड़ में रुकवाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ महिला हितैषी होने का ढोंग रचती है, जबकि विपक्षी दल पूरी तरह से महिला शक्ति का विरोधी है। भाजपा चुनावों में वोट लेने के अलावा महिलाओं के लिए कुछ नहीं करती। जैनब चंदेल ने कहा कि भाजपा 1500 रुपये पेंशन रुकवाने का जितना मर्जी विरोध कर ले, लेकिन यह राशि अप्रैल 2024 से महिलाओं को मिलकर रहेगी। लाहौल व स्पीति जिला की लाभार्थी महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन दी जा रही है और प्रदेश के अन्य जिलों की महिलाओं को भी पहली अप्रैल 2024 से इस योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कैबिनेट बैठक में योजना को पूरे प्रदेश में लागू करने के लिए 800 करोड़ रुपये का बजट भी मंजूर किया है तथा योजना को पहली अप्रैल से लागू करने की अधिसूचना तक जारी हो चुकी है। बावजूद इसके भाजपा बार-बार चुनाव आयोग पहुंचकर योजना पर रोक लगवाने की मांग कर रही है, जो उनके महिला विरोधी होने का स्पष्ट प्रमाण है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की असलियत हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के सामने आ चुकी है और महिला शक्ति चुनावों में भाजपा को कड़ा सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। जैनब चंदेल ने कहा कि इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना महिलाओं के जीवन मे बड़ा परिवर्तन लाएगी। उन्हें 18000 रुपये सालाना मिलेंगे, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी और भाजपा को यह बात हज़म नहीं हो रही है।
**1500 पेंशन के साथ-साथ बेटियों को दिया बेटों के बराबर अधिकार **एकल नारी और विधवाओं के कल्याण के लिए राज्य सरकार लाई अनेकों योजनाएँ वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. धनी राम शांडिल ने आज यहां जारी एक प्रेस वक्तव्य में कहा कि वर्तमान प्रदेश कांग्रेस सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में वर्तमान राज्य सरकार ने अनेकों योजनाएँ आरंभ कर उन्हें धरातल पर उतारा है ताकि उन्हें समाज में सशक्त बनाया जा सके तथा वे अपना सम्मानजनक जीवन यापन कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपना चुनावी वादा निभाते हुए 18 वर्ष से अधिक की आयु की लड़कियों एवं महिलाओं के लिए इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना आरम्भ की है जिसके तहत प्रत्येक पात्र को 1500 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जा रहे हैं। योजना के अंतर्गत फार्म भरने का कार्य शुरू किया गया है तथा महिलाओं को इसका लाभ मिलना आरंभ हो चुका है। भाजपा प्रदेश की महिलाओं को उनके अधिकार से वंचित करने के लिए बार-बार चुनाव आयोग जा रही है और पेंशन में रोड़े अटका रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2.42 लाख महिलाओं को 1000 या 1150 रुपये मासिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिल रही थी, जिसे वर्तमान प्रदेश सरकार ने बढ़ाकर 1500 रुपये कर दिया है तथा उन्हें यह राशि मिलना भी शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने विधवा पुनर्विवाह योजना के अन्तर्गत दी जाने वाली सहायता राशि 65 हज़ार रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये की। डा. धनी राम शांडिल ने कहा कि पुलिस भर्ती में लड़कियों के लिए आरक्षण को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत किया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सीलिंग लैंड होल्डिंग एक्ट, 1972 में परिवार में पुत्र को अलग इकाई माना गया था तथा लड़कियों को अलग इकाई मानने से वंचित रखा गया। परन्तु वर्तमान प्रदेश सरकार ने इस एक्ट में संशोधन कर बेटियों को अलग इकाई बनाया तथा उनके साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने इंदिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना के तहत एक बेटी के बाद परिवार नियोजन अपनाने वाले परिवार को मिलने वाली 35 हज़ार रुपए की प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर दो लाख रुपए तथा दो बेटियों के बाद परिवार नियोजन पर मिलने वाली 25 हज़ार रुपए की राशि एक लाख रुपए करने का निर्णय लिया है। डा. धनी राम शांडिल ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा प्रदेश में मुख्यमंत्री सुख-शिक्षा योजना आरम्भ की जा रही है, जिसके तहत विधवाओं के 27 साल तक के बच्चों की शिक्षा पर होने वाला खर्च प्रदेश सरकार वहन करेगी। विधवा, निराश्रित, तलाकशुदा और अक्षम माता-पिता के सभी पात्र बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक एक हज़ार रुपये प्रतिमाह जमा किए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमन्त्री विधवा एवम् एकल नारी आवास योजना के तहत गृह निर्माण की राशि 1.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 3 लाख रुपये की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी सहायिका, आशा वर्कर, मिड डे मील वर्कर्ज तथा सिलाई अध्यापिकाओं का मानदेय बढ़ाया है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कांगड़ा द्वारा भूकम्प रोधी निर्माण तथा रेट्रोफिटिंग के ऊपर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी डॉ हरीश गज्जू ने कहा कि भूकंप से नुक्सान को कम करने के लिए ईमारतों की रेट्रोफिटिंग जरूरी है तथा इसी दिशा में प्रारंभिक तौर पर विद्यालयों तथा अस्पतालों की इमारतों को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से रेट्रोफिटिंग का प्रयास आरंभ किया गया है। उन्होने बताया कि अभी तक 10 ईमारतों की रेट्रोफिटिंग के लिए राज्य आपदा प्रबन्धन ने पैसे जारी किए हैं। इन 10 ईमारतों में अस्पताल और स्कूल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के लिए 30 ईमारतों का चयन किया गया है। कार्यक्रम में हमीरपुर से डॉ हेमन्त विनायक ने स्रोत व्यक्ति के रूप में हिस्सा लिया। डॉ हेमन्त विनायक ने निर्माण कार्यों के में आने वाली विभिन्न कमियों के बारे में बताया। उन्होंने ईमारतों की रेट्रोफिटिंग की विभिन्न तकनीकों के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि भूकम्प के लिए अति संवेदनशील होने के कारण कांगड़ा में सुरक्षित भवन निर्माण की जरूरत है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, लोक निर्माण विभागों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला आपदा प्रबंधन, कांगडा की तरफ से मात्र समन्वयक भानु शर्मा तथा रॉबिन कुमार उपस्थित रहे
- पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 3.34 लाख रुपये हमीरपुर: राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार रात को एक गुप्त एवं पुख्ता सूचना के आधार पर जोल सप्पड़ क्षेत्र के एक मकान में छापा मारकर अवैध शराब की 86 पेटियां बरामद की हैं। विभाग के उप-आयुक्त वरुण कटोच ने बताया कि इस अवैध शराब की कीमत लगभग 3.34 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि विभाग के सहायक आयुक्त डॉ. नवल, कर एवं आबकारी अधिकारी नितिन गुप्ता, नीरज गोयल और सुनील राणा, सहायक कर एवं आबकारी अधिकारी सृष्टि ठाकुर और रवीना ठाकुर की टीम ने यह अवैध शराब पकड़ी। वरुण कटोच ने बताया कि विभाग की टीम ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी और अवैध शराब पुलिस की टीम को सौंप दी। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम 2011 के तहत इसकी जांच आरंभ कर दी है। उप आयुक्त ने बताया कि जिला हमीरपुर में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर शराब के भंडारण एवं वितरण पर कड़ी नजर रखी जा रही है तथा अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। वरुण कटोच ने बताया कि आने वाले दिनों में भी विभाग की टीमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण एवं छापेमारी करेगी। उन्होंने सभी जिलावासियों से भी अपील की है कि अगर उन्हें अपने क्षेत्र में शराब के अवैध भंडारण, वितरण या तस्करी का पता चलता है तो वे तुरंत विभाग के अधिकारियों को सूचित करें, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।
विक्रमादित्य स्पष्ट करें क्यों दिया था मंत्रिपद से इस्तीफा: राकेश जम्वाल **राकेश जम्वाल बोले कांग्रेस डूबता जहाज,नेता छोड़ रहे पार्टी ** CM के बयान पर भाजपा का पलटवार लोकसभा और छः विधानसभा चुनाव को लेकर जहां मुख्य राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है वहीं आरोप प्रत्यारोप की राजनीति भी अपने चरम पर पहुंच गई है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व विधायक राकेश जम्वाल ने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है। उन्होंने कहा कि उनके नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।आज AICC के सचिव तजिंदर बिट्टू ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है वहीं कांग्रेस प्रत्याशियों का चयन नही कर पा रही है। वहीं राकेश जम्वाल ने मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बड़ी बड़ी बातें करते है कि वह मंडी से जितने के बाद जनता के मुद्दे केंद्र में उठाएंगे लेकिन पहले उस राज से पर्दा उठाएं कि उन्होंने मंत्रिपद से इस्तीफा क्यों दिया। यह रहस्य आज तक रहस्य बना हुआ है।यहां तक कि प्रतिभा सिंह ने भी चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।प्रतिभा सिंह ने अपने बयान में कहा था कि कार्यकर्ता नाराज हैं और सांसद निधि से चुनाव नही लड़ा जा सकता। मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि विक्रमादित्य जिस प्रकार कि मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत पर टिप्पणी कर रहें है कि की वह क्या खाती हैं क्या पहनती है तो यह बता दें कि विक्रमादित्य सिंह को विरासत में राजनीति मिली है संघर्ष से नही जबकि कंगना ने संघर्ष से अपना नाम बनाया है।उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह व्यक्तिगत टिप्पणी की बजाय मुद्दों पर चुनाव लड़ें।
सोलन में पानी की कमी होगी दूर, 7 करोड़ से बनेगा पानी का टैंक **12 लाख लीटर पानी की लागत से होगा टैंक का निर्माण **अचार संहिता के खत्म होने के बाद शुरू होगा टैंक का निर्माण कार्य गर्मियों की शुरुवात के साथ ही सोलन शहर में पानी की समस्या का भी आगमन होता है। गर्मियों में शहरवासी पानी की कमी से खासे परेशान होते है। लोगों की इन समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए नगर निगम सोलन पानी का एक टैंक बनाने जा रहा है। यह टैंक 7 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा जिसकी कैपेसिटी 12 लाख लीटर पानी को स्टोर करने की होगी। गर्मियां शुरू होने से पहले ही सोलन शहर में पानी की दिक्कत आने लगी है। जिसको लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि जब सर्दियों में ही पानी की इतनी दिक्कत आ रही है तो गर्मियों में लोग अपना गुजर बसर कैसे करेंगे। शहर में बरसात व गर्मियों में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है। नगर निगम सोलन भी इस समस्या को खत्म करने के लिए लगातार प्रयास करती रहती है। इस विषय को देखते हुए नगर निगम शहर में पानी की आपूर्ति को पूरा करने के लिए एक और पानी के टैंक का निर्माण करने जा रही है। जानकारी देते हुए नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा ने बताया कि पानी की कमी को पूरा करने के लिए शहर में 12 लाख लीटर पानी को स्टार करने वाला टैंक का निर्माण किया जाएगा जिसकी कीमत 7 करोड़ रुपए तय की गई है। इस टैंक को बनाने के लिए नगर निगम द्वारा सभी औपचारिकताओं को पूरा कर दिया गया है और आईपीएच विभाग के पास टैंक को बनाने की धनराशि की जमा करवा दी है। उन्होंने बताया कि जैसे ही आचार संहिता समाप्त होगी उसके तुरंत बाद इस टैंक को बनाने का काम शुरू किया जाएगा। इसकी के साथ नगर निगम IPH विभाग के साथ मिलकर शहर के मुख्य क्लस्टर की वृद्धि भी की जाएगी ताकि पानी की आपूर्ति सही ढंग से की जा सके। ये दोनों काम नगर निगम ने IHP को दिया है जिसकी लागर 7 से साढ़े सात करोड़ तक आएगी ।


















































