पालमपुर : होली कमेटी घुग्गर ने कालीबाड़ी मंदिर में चढा़या झंडा
( words)
प्रवीन कुमार। पालमपुर
होली कमेटी घुग्गर की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी श्रद्धा के साथ कालीबाड़ी मंदिर में आज झंडा चढा़ने की रसम अदा की गई। इसमें कमेटी अध्यक्ष राजिंद्र सिन्हा व कमेटी सदस्यों के साथ-साथ पूरे घुग्गर निवासियों ने शिरकत की। भजनों और भेंटों से पूरा आसमान गुंजायमान हो उठा। सभी के मन में हर्षोल्लास था। झंडा चढा़ने की रसम के साथ ही होली का आगाज माना जाता है। कमेटी अध्यक्ष राजिंद्र सिन्हा ने कहा कि होली मेले में बहुत सी झांकियां भी निकाली जाती हैं, जिसमें पहली झांकी 4 मार्च को श्रीगणपति की निकाली जाएगी। अंत में महाकाली मां की झांकी निकाली जाती है, जो देखने योग्य होती है।
