जयसिंहपुर : खैरा में धूमधाम से मनाया जाएगा रंगों का त्यौहार होली
( words)
नरेंद्र डाेगरा। जयसिंहपुर
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोअर खैरा में होली त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। सनराइज युवक मंडल के प्रधान राकेश ब्यास ने बताया कि सनराइज युवक मंडल एवं गांव वासियों के सहयोग से 6 और 7 मार्च को झांकियों का आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवसर पर खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, इसमें 6 और 7 मार्च को कुश्तियों के मुकाबले किए जाएंगे। इन मुकाबलों में विजेता पहलवान को 11000 और उपविजेता को 8100 रूपए बतौर ईनाम दिया जाएगा। सनराइज युवक मंडल के प्रधान राकेश ब्यास ने होली के अवसर पर खैरा की झांकियां लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र होती है, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से भारी संख्या में यहां पहुंचते हैं
