फर्स्ट वर्डिक्ट मीडिया की खबर का असर, डाडासीबा पहुंचे लोनिवि विभाग के अधिकारी
आफत की बरसात से परेशान, डाडासीबा के दुकानदारों का ये अनोखा विरोध का शीर्षक देकर फर्स्ट वर्डिक्ट मीडिया में 28 जून को खबर प्रकाशित हुई थी उसका संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के एसडीओ राजन कुमार अपने कर्मचारियों सहित मौका पर पहुंचे। दुकानदारों से पानी निकासी के लिए बात की गई परंतु मौके पर दुकानदारों की पानी की निकासी के लिए सहमति न बनने पर इस समस्या का हल नहीं हो पाया।
एक तरफ विभाग समस्या हल करने के लिए पहुंचा है, लेकिन स्थानीय दुकानदार कोई भी पानी निकासी के लिए जगह नहीं दे रहा है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाडा सीबा का बारिश का पानी इक_ा होकर इस सड़क पर इक_ा हो जाता है उन्होंने मांग की है कि स्कूल का जो पानी है उसे खडड की ओर भेजा जाए इस मौके पर डाडा सीबा व्यापार मंडल के प्रधान राजेंद्र सिंह गोगा, डाडा सीबा पंचायत के उप प्रधान परमेश्वरी दास ,पूर्व प्रधान सूरम सिंह व कई दुकानदार इस मौके पर उपस्थित रहे।
उधर, इस संबंध में डाडासीबा लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजन कुमार ने बताया विभाग मौके पर पानी की समस्या का हल निकालने पहुंचा है लेकिन यहां कोई भी पानी निकासी के लिए जगह नहीं दे रहा उन्होंने बताया सभी दुकानदारों ने अपने दुकानों के लेंटर का पानी सड़क की ओर छोड़ा है और उन्हें विभाग की तरफ से नोटिस दिए जा रहे हैं।
डाडासीबा व्यापार मंडल के प्रधान राजेंद्र सिंह गोगा ने बताया विभाग ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया दुकानदारों से बात हुई है उन्होंने आश्वासन दिया है जैसा दुकानदार कहेंगे हल किया जाएगा।
इस संबंध में डाडा स्कूल के प्रधानाचार्य सुदर्शन कुमार ने बताया आपके माध्यम से जानकारी मिली है अगर स्कूल के बारिश के पानी से समस्या आ रही है इस समस्या का हल करने का प्रयास किया जाएगा।
यह है मामला
डाडा सीबा बाजार के दुकानदार अपनी दुकानों के आगे बारिश का पानी इक्कठा होने से खासे परेशान हैं पानी निकासी न होने से सड़क मे पानी इकठा होने से चिंतित हैं। दुकानों के आगे पानी इक्कठा होने की वजह से उन्हें आवजाही करने के लिए उक्त पानी के बीच में ईंटो का सहारा लेकर दूकान में जाना पड़ता है। आपको बता दें डाडा सीबा से तलबाडा़ जाने वाली सड़क के करीब यह दुकाने हैं जहां पानी की ढंग से निकासी न होने की वजह से दुकानदारों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं । दुकानों के साथ एसबीआई का एटीएम है और पंजाब नेशनल बैंक के सामने गंदा पानी इक_ा होने से रुपए निकालने आने वाले उपभोक्ताओं को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने इस समस्या का हल निकालने की गुहार लगाई है।
